फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sister's lover beaten to death

Bijnor News: बहन के प्रेमी को पीटकर मार डाला

Thu, 30 Jul 2026 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Sister's lover beaten to death
स्योहारा के नफीस का फाइल फोटो
स्योहारा ( बिजनाैर)। मंगलवार सुबह बहन के प्रेमी को घर पर देख गुस्साए भाई ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी शव को कार में रखकर मुरादाबाद जिले के कांठ क्षेत्र में फेंक आया। युवक के लापता होने पर परिजनों ने बुधवार को अपराह्न ढाई बजे गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन कुछ ही घंटे बाद आरोपी स्वयं थाने पहुंच गया और हत्या की पूरी घटना पुलिस को बता दी।
विज्ञापन

स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव चकमहदूद सानी निवासी नफीस (32) पुत्र शरीफ का गांव अलादीनपुर निवासी एक युवती से करीब 10 वर्षों से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि इस रिश्ते की जानकारी युवती के भाई उवैस को भी थी। वह विरोध करता था। इसी बात को लेकर करीब 12 दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे नफीस युवती से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान युवती के भाई उवैस ने उसे देख लिया। आरोप है कि गुस्से में उसने नफीस की बेरहमी से पिटाई कर दी जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हत्या के बाद आरोपी ने शव को कार में रखा और मुरादाबाद जिले के कांठ थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर के मजरा फजलाबाद में ले जाकर फेंक दिया। इसके बाद वह वापस घर आ गया। उधर, नफीस के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर उसकी मां तस्वीरन ने स्योहारा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी ही थी कि गुमशुदगी दर्ज होने के करीब चार घंटे बाद आरोपी उवैस खुद थाने पहुंच गया और हत्या करने की बात स्वीकार करते हुए पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। आरोपी की निशानदेही पर स्योहारा और कांठ पुलिस की संयुक्त टीम ने कांठ थाना क्षेत्र के फजलाबाद से नफीस का शव बरामद कर लिया। कांठ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया है। शव मुरादाबाद जिले में मिलने के कारण पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कांठ पुलिस द्वारा की जा रही है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।''''
विज्ञापन
विज्ञापन

- अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ धामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed