फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sisters associated with Brahmakumari are giving divine message: Kapil

विश्व में ईश्वरीय संदेश देने का उत्तम कार्य कर रहीं ब्रहम्माकुमारी की बहने

Sun, 07 Mar 2021 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Sisters associated with Brahmakumari are giving divine message: Kapil
चांदपुर में त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का दीप प्रज्जवतिल कर शुभारम्भ करते अतिथिगण। - फोटो : BIJNOR
ईश्वरीय संदेश दे रही हैं ब्रह्मकुमारी से जुड़ीं बहनें : कपिल
विज्ञापन

चांदपुर। जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि ब्रह्माकुमारी से जुड़ी बहनें विश्व में ईश्वरीय संदेश देने का उत्तम कार्य कर रही हैं।
शनिवार को बिजनौर मार्ग पर गोकुलनगर स्थित ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा शिवरात्रि पर्व पर आयोजित त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का शुभारंभ प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था पूरे विश्व में ईश्वरीय संदेश देने का, बुराइयों को छुड़ाने व समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने के साथ समाज में गिरते नैतिक मूल्यों को पुन: स्थापित करने का कार्य कर रही हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार नारी सशक्तिकरण, माता बेटियों, बहनों का सम्मान, भारतीय संस्कृति का सम्मान, चरित्र का निर्माण, शिक्षा नीति में परिवर्तन, ग्रंथों का दर्शन कराने पर काम कर रही हैं।

पानीपत से आए ज्ञान मानसरोवर के डायरेक्टर भारत भूषण ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज संस्था के 12 हजार से अधिक सेवा केंद्र हैं तथा सेवा के अनेक विंग हैं। जिनके द्वारा संस्था व्यसन मुक्ति, नशा मुक्ति, चरित्र निर्माण करते हुए पर्यावरण संतुलन हेतु लाखों वृक्ष लगाने का कार्य किया हैं। चांदपुर सेवा केंद्र की संचालिका बीके साधना ने अतिथियों का स्वागत व समारोह में आने वालों का आभार व्यक्त किया। सभी को सात दिवसीय मेडिटेशन कार्स करने के लिए आह्वान किया। माउंट आबू मुख्यालय से पधारे बीके श्याम सुंदर ने शिव परमात्मा का परिचय दिया। बिजनौर सेवा केंद्र की मुख्य संचालिका बीके सुरेश ने सभी को योग अनुभूति कराई। कार्यक्रम का संचालन बीके जगपाल ने किया। कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बीके महावीर भाई, निर्भय भाई, यशवीर तोमर, राममूर्ति भाई, रामकिशोर भाई, धीरज भाई, हर्ष भाटिया, संदीप बंसल, सुनील भाई, ओमवीर भाई आदि का सहयोग रहा।

चांदपुर में त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव में उपस्थित महिलाएं।

चांदपुर में त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव में उपस्थित महिलाएं।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed