फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sister-in-law, adamant on going with brother-in-law to the police station, fiercely created a ruckus

Bijnor: थाने में जीजा के साथ जाने पर अड़ी साली, जमकर हुआ हंगामा, कई घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Fri, 15 Jul 2022 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 15 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sister-in-law, adamant on going with brother-in-law to the police station, fiercely created a ruckus
हल्दौर में दामाद की पिटाई करने वाले आरोपी। - फोटो : BIJNOR

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में हल्दौर थानाक्षेत्र में दस दिन पूर्व अपनी नवविवाहित साली को प्रेमजाल में फंसाकर फरार हुए दामाद के घर पहुंचकर ससुराल वालों ने उसकी जमकर पिटाई की। ससुराल वाले आरोपी युवक और नवविवाहिता को थाने ले आए। थाने से विवाहिता को उसका पति घर ले जा रहा था तो उसने रास्ते में नशे की गोलियां खा लीं। उसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


थाना कोतवाली शहर के गांव झलरा निवासी शेर सिंह ने अपनी पुत्री लक्ष्मी की शादी करीब चार वर्ष गांव कुम्हारपुरा निवासी समुंदर सिंह से की है। उनके एक भी पुत्री है। समुंदर सिंह ने करीब एक माह पूर्व अपनी साली शिवानी की शादी गांव के ही चंद्रप्रकाश से करा दी। विवाहिता साली का जीजा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी होने के करीब दस दिन बाद ही वह अपने जीजा के साथ फरार हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: सरकारी पिस्टल से हर्ष फायरिंग करते सिपाही का वीडियो वायरल, एक के बाद एक दनादन चलाई गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर महिला को समझाकर उसके पति के साथ भेज दिया। समुंदर सिंह की पत्नी अपने मायके गई हुई है। गुरूवार रात महिला के मायके वाले कुछ लोगों के साथ गांव पहुंचे और समुंदर सिंह को बुरी तरह से पीटा।

सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों व विवाहिता को थाने ले गई। पुलिस के अनुसार नवविवाहिता महिला ने अपने जीजा के साथ शादी भी कर ली है। महिला को समझाने के बावजूद उसने पति के साथ जाने से इंनकार कर दिया।

शुक्रवार दोपहर उसका पति उसे अपने साथ पैदल घर ले जा रहा था। इसी दौरान महिला ने रास्ते में नशे की गोलियां खा लीं, उसकी हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे बिजनौर रेफर कर दिया।

पुलिस ने विवाहिता के मायके पक्ष के शेर सिंह, बहादुर सिंह पुत्रगण मुकंदी सिंह, मुकेश कुमार पुत्र धर्मवीर सिंह, रामेंद्र सिंह पुत्र हेतराम सिंह, अंकित कुमार, संजय सिंह पुत्रगण राजेश सिंह व नवविवाहिता जीजा के भाई अभिमन्यु के खिलाफ शांतिभंग के मामले में कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed