फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut constable firing joyfully with government pistol goes viral

Meerut: सरकारी पिस्टल से हर्ष फायरिंग करते सिपाही का वीडियो वायरल, एक के बाद एक दनादन चलाई गोलियां

Sat, 16 Jul 2022 02:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 16 Jul 2022 02:20 PM IST
सार

सिपाही ने पिस्टल से एक के बाद एक कई गोलियां चलाई। वीडियो के आधार पर ही पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू करा दी है।

विज्ञापन
Meerut constable firing joyfully with  government pistol goes viral
meerut police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में सरकारी असलहे से हर्ष फायरिंग करते एसओजी के सिपाही कुर्बान अली का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दरोगा सहित कई पुलिसकर्मी डीजे पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान सिपाही ने कई राउंड गोलियां चलाई हैं। मामले की जानकारी मिलने पर एसपी क्राइम ने जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन


मेरठ एसओजी में सिपाही कुर्बान अली तैनात है। उसका हर्ष फायरिंग करते हुए एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर सामने आया। वीडियो कुछ समय पहले एक शादी समारोह का बताया गया है। वह हर्ष फायरिंग करते हुए कुछ लोगों के साथ डांस कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder & suicide: साथ जिए, साथ मरेंगे कहकर तमंचे से प्रेमिका पर दाग दीं चार गोलियां, एकसाथ जली दोनों की चिताएं
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने पिस्टल से एक के बाद एक कई गोलियां चलाई। वीडियो के आधार पर ही पुलिस अधिकारियों ने जांच शुरू करा दी है। एसएसपी ने मामले में जांच का आदेश दिया है। यह भी पता करने के लिए कहा है कि जिस असलहे से गोलीबारी की जा रही है, क्या वह सरकारी हथियार है। प्रकरण में एसपी क्राइम को जांच करने और वीडियो की पुष्टि के साथ ही रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

एसपी क्राइम ने जांच शुरू कराई, सिपाही से होगा जवाब तलब
एसपी क्राइम अनित कुमार का कहना है कि वीडियो में सिपाही समेत कई पुलिसकर्मी डांस कर रहे हैं। इस मामले की जांच कर हर्ष फायरिंग करने वाले सिपाही पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed