{"_id":"57a23e024f1c1bf7702ba111","slug":"sis-ram-nagina-met-the-bsp-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा से शीशराम को नगीना से मिला टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा से शीशराम को नगीना से मिला टिकट
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Thu, 04 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
कैंप को संबोधित करते नसीमुद्दीन सिद्दीकी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना में बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पूर्व विधायक शीशराम को नगीना विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। सिद्दीकी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को अगले विधान सभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए जीजान से जुटना होगा।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। बुधवार को नगीना-धामपुर मार्ग स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित कैंप में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सपा और भाजपा सरकार देश में दंगे कराकर हिंदू और मुसलमानों के बीच दीवार खड़ी करके भाईचारा खत्म करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा दंगे होते नहीं, बल्कि दंगे कराए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि बसपा सरकार के आते ही प्रदेश में कानून का राज होगा। उन्होंने मुसलमानों से कहा कि वह किसी के बहकावे में नहीं आए। भाईचारा कायम करने की दिशा में सकारात्मक सोच के साथ देश व प्रदेश को आगे बढ़ाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार में मां-बेटी की इज्जत सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल में लूट, डकैती, अवैध कब्जे और खनन का कारोबार खुले आम जोरों पर है। उन्होंने कहा कि सपा का नारा है खाली प्लाट हमारा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अभी तक केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल में जनता के अच्छे दिन नहीं आए। , जिसका जवाब जनता 2017 के चुनाव में अवश्य देगी। इसके बाद, पार्टी कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक में चुनाव के संबंध में रणनीति बनाई। सदस्य विधान सभा परिषद अतर सिंह राव, मुख्य जोनल कोआर्डिनेटर ग्रीशचंद, पुरुषोत्तम सिंह, लोकमन सिंह, पूर्व एमएलसी सुबोध पारासर, विधायक मोहम्मद गाजी, विधायक ओमकुमार, रशीद अहमद, गौहर इकबाल, फहद यजदानी, धनीराम, भूपेंद्र राजेंद्र सिंह विजयपाल आदि कार्यकर्ता रहे।