{"_id":"67003253766ae1ddbc0d1f79","slug":"silver-umbrella-stolen-from-the-statue-of-maharaja-agrasen-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-132642-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: महाराजा अग्रसेन की मूर्ति से चांदी का छत्र हुआ चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: महाराजा अग्रसेन की मूर्ति से चांदी का छत्र हुआ चोरी
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को महाराजा अग्रसेन की जयंती के दौरान चोरी का पता चला
संवाद न्यूज एजेंसी
नजीबाबाद (बिजनौर)। अग्रवाल धर्मशाला के मुख्य हॉल में लगी महाराजा अग्रसेन की मूर्ति पर लगा चांदी का छत्र चोरी कर लिया गया। छत्र का वजन करीब आधा किलोग्राम था। छत्र की अनुमानित कीमत 40 से 50 हजार रुपये बताई जा रही है। इस संबंध में पुलिस को तहरीर सौंपी जा रही है।
अग्रवाल सभा की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में बृहस्पतिवार को महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई गई। जयंती के समय समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन को पुष्पांजलि अर्पित की। इसी दौरान पता चला कि छत्र चोरी कर लिया गया।
अग्रवाल सभा के अध्यक्ष कपिल सराफ ने बताया कि महाराजा अग्रसेन की मूर्ति शीशे की अलमारी के भीतर स्थित है। अलमारी के बाहर ताला लटका रहता है, जिसकी चाबी आमतौर पर चौकीदार के सुपुर्द रहती है। मूर्ति पर लगा छत्र कब चोरी हुआ, इसकी समाज के लोगों को जानकारी नहीं है।