फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Silt cleaning of canals postponed for now, will now happen in December

Bijnor News: फिलहाल टली नहरों की सिल्ट सफाई, अब दिसंबर में होगी

Wed, 19 Jun 2024 02:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Silt cleaning of canals postponed for now, will now happen in December
- सिल्ट सफाई के लिए आमंत्रित कर लिए गए टेंडर, किसानों की पानी की मांग पड़ी भारी
विज्ञापन

- अब बरसात और नहरों में पानी आने का वक्त होने से सिल्ट सफाई पर उठ रहे थे सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। इसे लेटलतीफी कहें या कुछ और, फिलहाल नहरों की सिल्ट सफाई टल चुकी है। पानी देने की किसानों की मांग भी भारी पड़ गई है। अब दिसंबर में सिल्ट सफाई कराने की योजना पर विचार चल रहा है। दरअसल, नहरों की सिल्ट सफाई के लिए टेंडर भी आमंत्रित कर लिए थे। अब कभी भी बरसात होने और नहरों में पानी आने का तर्क देते हुए किसानों ने सिल्ट सफाई पर सवाल खड़े कर दिए थे।
बिजनौर में पूर्वी गंगा नहर वितरण प्रणाली के जरिए करीब 104.76 हजार हेक्टेयर जमीन की सिंचाई होती है। पूर्वी गंगा नहर हरिद्वार के भीमगौड़ा बैराज से निकलकर जिले में प्रवेश करती है। पूर्वी गंगा नहर की मुख्य नहर 48.55 किमी लंबी है, जबकि 155.17 किमी की पांच शाखा नहर है। इन शाखा नहरों से 1367 किमी की वितरण प्रणाली यानि छोटे रजवाहे हैं, जिनसे खेतों तक पानी पहुंचता है।
विज्ञापन

यूं तो हर साल सिल्ट सफाई होती है। मगर इस बार सिल्ट सफाई में लेटलतीफी ऐसी हुई कि मसला जून माह तक आ पहुंचा। अब जून का महीना आधा बीत चुका है। ऐसे में पूर्वी गंगा नहर खंडों की ओर से सिल्ट सफाई के लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए गए। इस पर किसान नेताओं ने सवाल खड़े कर दिए थे। किसान नेताओं का तर्क था कि अब बरसात होने वाली है, वहीं किसानों को पानी की ज्यादा जरूरत है। ऐसे में सिल्ट सफाई पर लीपापोती ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विभाग ने भी सिल्ट सफाई के काम को फिलहाल टाल दिया है। अब दिसंबर में सिल्ट सफाई कराने पर मंथन चल रहा है।


अब सिल्ट सफाई नहीं होगी, यह सर्दियों में कराएंगे। क्योंकि किसानों को पानी की जरूरत ज्यादा है। आचार संहिता लगी होने की वजह से सिल्ट सफाई में देरी हुई। जो टेंडर आमंत्रित किए गए हैं, उन्हें निरस्त ही समझिए। - मुकेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पूर्वी गंगा नहर निर्माण खंड चार






इस समय सिल्ट सफाई का कोई मतलब नहीं था, अब किसानों को पानी की जरूरत है। डीएम ने हमारे अनुरोध को स्वीकार किया है। इससे सरकार का काफी पैसा बच चुका है। - दिगंबर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा भाकियू अराजनैतिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed