{"_id":"5a43e3d44f1c1bd0408bf4cd","slug":"silence-march","type":"story","status":"publish","title_hn":" मुंह पर पट्टी बांध कर निकाला मौन जुलूस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंह पर पट्टी बांध कर निकाला मौन जुलूस
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
पुलिस और प्रशासन के खिलाफ मुंह पर पट्टी और ताला लगाकर प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धामपुर एसडीएम और सीओ के व्यवहार के खिलाफ मुंह पर काली पट्टी बांधकर और ताला लगाकर मौन जुलूस निकाला। अधिकारियों के बर्ताव को अंग्रेजी शासन के कानून की तरह बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता शास्त्री चौक पर एकत्र हुए और मौन जुलूस निकालते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। सभी ने मुंह पर काली पट्टी बांध रखी थी। प्रदेश प्रवक्ता विनीत शर्मा ने मुंह पर जंजीर और ताला भी लगाया था। राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मनीष कुमार को देते हुए विनीत शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में बिजली की बढ़ी दरों के खिलाफ आंदोलन किया जा रहा है। 24 दिसंबर को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी राज्य सरकार की अर्थी निकालर उसे जलाकर विरोध प्रकट किया था। संविधान भी नागरिकों को विरोध करने का अधिकार देता है।
धामपुर सीओ ने पार्टी के इस आंदोलन को हरकत बताया है। सीओ के इस कथन का अर्थ निकलता है कि आजादी के समय से पहले से और अब तक किए गए सभी आंदोलन हरकत और आंदोलन करने वाले हरकतबाज हैं। एसडीएम ने इस आंदोलन में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। भाजपा सरकार में जनहित में चलाए जा रहे आंदोलनों को अंग्रेजी सरकार की तरह कुचलने की कोशिश की जा रही है। ज्ञापन में सीओ द्वारा कहे गए हरकत शब्द को वापस लेने की मांग की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष निर्मल मिश्रा, अनुपम शर्मा, फसीउद्दीन, इमरान अहमद, डा. आबिद फैजल, सौरव शर्मा, प्रेम सिंह, मेघराज सिंह, सरदार ख्वाजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन