फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sikhs contribute to the development of the country

सिखों का देश के विकास में अहम योगदान: लोंगिया

Sat, 11 Jan 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sikhs contribute to the development of the country
बिजनौर में पत्रकारों से वार्ता करते सरदार सुरजीत सिंह। - फोटो : BIJNOR
सिखों का देश के विकास में अहम योगदान: लोंगिया
विज्ञापन

बिजनौर। ऑल इंडिया सिख प्रतिनिधि बोर्ड के महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष सरदार सुरजीत सिंह लोंगिया ने कहा कि देश के योगदान में सिख समाज का बड़ा योगदान है। लेकिन कई जगह सिख समाज का उत्पीड़न किया जा रहा है।

बोर्ड के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सरदार हरचरण सिंह के आवास पर सरदार सुरजीत सिंह लोंगिया ने कहा कि पीलीभीत में सिखों के नगर कीर्तन को जबरन रुकवाकर कीर्तन निकाल रहे लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। उत्तराखंड सरकार ने हरकी पैड़ी पर गुरुद्वारा ज्ञान गोदरी को तोड़कर वहां से गुरुद्वारा खत्म कर दिया। पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर कट्टरपंथियों ने पत्थरबाजी की। सिख समाज कभी किसी समाज का उत्पीड़न नहीं करता है। अगर कोई सिख समाज का उत्पीड़न करेगा तो पूरा सिख समाज एक होगा। कहा कि आज कम से कम 110 देशों में निशान साहिब शान से लहरा रहा है। सरदार सुरजीत सिंह का सिख समाज द्वारा जोरदार स्वागत भी किया गया। इस दौरान यूपी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार सुरेंद्र सिंह फलोदिया, विक्की सिंह, हरमीत सिंह, मनेंदर सिंह, सिमरनजीत सिंह, सरदार कूड़े सिंह, देवेंदर सिंह, अश्मीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed