फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sikh youths thrilled feat show

सिख युवाओं ने करतब दिखा किया रोमांचित

Tue, 03 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 03 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sikh youths thrilled feat show
बिजनौर में सिखों के नगर कीर्तन में शामिल पंज प्यारे। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में गुरुगोबिंद सिंह जी का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सिख युवाओं ने अनेक करतब दिखाकर सभी को रोमांचित कर दिया। बच्चों ने भी अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारे में अखंड पाठ का आयोजन किया गया। पाठ संपन्न होने पर गुरुद्वारे में अटूट लंगर बरताया गया। इसके बाद नगर कीर्तन का शुभारंभ किया गया। नगर में फूलों से सजी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पालकी सभी की आस्था का केंद्र रही। सबसे आगे पंज प्यारे हाथों में तलवार लेकर चल रहे थे। नगर कीर्तन में छोटे बच्चे अनेक गीतों पर भंगड़ा करते चल रहे थे। सिख युवाओं ने शरीर पर बर्फ की सिल्ली रखकर हथौड़े से तोड़ने, ट्यूबलाइट को शरीर से तोड़ने, ड्रिल मशीन सिर के पास रखकर चलाने, जंजीर में बांधकर आग का गोला घूमाने, मुंह से आग निकालने के हैरतअंगेज करतब करके सभी को रोमांचित कर दिया। गुरु की संगत द्वारा अनेक स्थानों पर मिष्ठान भंडारे का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन शास्त्री चौक, सिविल लाइंस, डाकघर चौराहा, राम का चौराहा आदि मार्गों से होकर गुजरा और नई बस्ती स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा नई बस्ती में पहुंचकर संपन्न होगा। नगर कीर्तन के आयोजन में सरदार सुरजीत सिंह, सुरेंद्र प्रेमी, हरप्रीत सिंह, गोल्डी खुराना, अरविंद पाल सिंह, सचिन खुराना, नवनीत सिंह, विक्की कालरा, अमरदीप सिंह, कंवलजीत नरूला आदि का योगदान रहा। 
विज्ञापन

वहीं अफजलगढ़ में सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी के 350 वें प्रकाशोत्सव को मनाने के लिए एक जत्था सोमवार को पटना साहिब के लिए रवाना हो गया। जत्थे में दो दर्जन से ज्यादा लोग गुरुद्वारे से रवाना हुए। गौरतलब है कि आनंदपुर साहब पंजाब व हरियाणा कुरुक्षेत्र से भी जागृति यात्रा पटना साहब के लिए रवाना हो चुकी है। पटना साहब में पांच जनवरी को गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव मनाया जाएगा। जत्थे में  कुलविंदर सिंह, सुखवीर सिंह, सतनाम सिंह, भूपेंद्र सिंह, जगतार सिंह, ओमकार, हरवंश सिंह, गुरदास सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, स्योहारा में सिख समाज की ओर से नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। पंज प्यारों की अगुवाई में शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कीर्तन का नेतृत्व सरदार अरविंदर सिंह, बलवीर सिंह, प्रीतपाल सिंह, रविंद्र सिंह, सुरेंद्र  सिंह राजू, डा.एचएस कालरा  आदि ने किया।  
वहीं नजीबाबाद में श्री गुरु गोबिंद सिंह साहिब के 350वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा नानक शाही श्री गुरु सिंह सभा भवन को आकर्षक ढंग से सजाया। । सोमवार को दिन ढलते ही गुरुद्वारा साहिब भवन ने गजब के आकर्षण की छठा बिखेरी। मंगलवार (आज) अपराह्न 12:30 बजे भव्य नगर कीर्तन होगा। पंज प्यारों की अगुवाई में निकाले जाने वाले नगर कीर्तन में नजीबाबाद समेत विभिन्न क्षेत्रों के गतका दल, कीर्तन जत्थे, ऐतिहासिक झांकियां समेत कई आकर्षण शामिल होंगे। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान नरेंद्र सिंह विक्की ने बताया डबल फाटक पर फ्लाईओवर निर्माणाधीन होने के बावजूद नगर कीर्तन परंपरागत रास्ते से ही गुजरेगा। उन्होंने बताया प्रकाशोत्सव पर पांच जनवरी को विशेष दीवान सजाए जाएंगे। इससे पहले चार जनवरी को गुरुवाणी एवं गुरु इतिहास पर आधारित बाल प्रतियोगिताएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed