फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sikh community burnt the effigy of Rahul Gandhi

Bijnor News: सिख समुदाय ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

Fri, 20 Sep 2024 04:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Sikh community burnt the effigy of Rahul Gandhi
बिजनौर। सिख समुदाय के लोगों ने कलक्ट्रेट में जमकर नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी का पुतला फूंका। अमेरिका में दिए राहुल गांधी के बयान की निंदा करते हुए राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा। साथ ही उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के नेतृत्व में सिख समुदाय के लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह ने कहा कि राहुल गांधी का सिखों की पगड़ी और धार्मिक स्वतंत्रता पर अमेरिका में भावना आहत करने का बयान दिया। भारत में सिख ही नहीं, बल्कि सभी धर्मों के व्यक्तियों को धार्मिक स्वतंत्रता है। वर्ष 1984 में सिख नरसंहार की दोषी कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी का सिखों को लेकर दिया गया बयान गलत है।
विज्ञापन

डीएम को दिए ज्ञापन में उन्होंने भारत की छवि धूमिल करने वाले नेता राहुल गांधी को राजनीति क्षेत्र से अयोग्य घोषित करने, माफी मांगकर अपनी गलती में सुधार करने की मांग की। इस मौके पर हरजिंदा कौर, हरभजन सिंह, कमलजीत सिंह नूर, मनमोहन सिंह, चेयरमैन डाॅ. एमपी सिंह, सुरजीत सिंह ढंग, राजेंद्र सिंह, तरनजीत सिंह, जितेंद्र सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed