फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shyamali Seal on finding two people Corona positive

दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिलने पर श्यामली सील

Mon, 06 Jul 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Shyamali Seal on finding two people Corona positive
नजीबाबाद के मोहल्ला श्यामली को सील करती राजस्व विभाग की टीम। - फोटो : NAZIBABAD
दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिलने पर श्यामली सील
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या लगातार बढ़ रही है। मोहल्ला श्यामली और सब्नीग्रान में एक महिला सहित दो कोरोना पॉजिटिव मिले। दोनों को उपचार के लिए आइसोलेशन केंद्र भेजा गया है।
नजीबाबाद के मोहल्ला सब्नीग्रान में तीन दिन पूर्व नोएडा में ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उसकी 55 वर्षीय मां भी कोरोना पॉजिटिव मिली। उधर, नगर के मोहल्ला श्यामली निवासी 26 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। युवक हाल ही में नोएडा से नजीबाबाद आया था।
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव पाई गई महिला और युवक को डॉ.सर्वेश निराला के नेतृत्व में आइसोलेशन केंद्र भेजा गया है। एसडीएम संगीता के निर्देश पर लेखपाल अशोक कुमार ने मोहल्ला श्यामली सील करा दिया। मोहल्ला सब्नीग्रान पहले से ही सील है। नगर क्षेत्र में कई कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कई मोहल्ले हॉटस्पॉट में शामिल कर सील किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed