फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shuaib's bail plea rejected in the murder of a judge

जजी कर्मचारी की हत्या में शुऐब की जमानत याचिका निरस्त

Wed, 21 Sep 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Shuaib's bail plea rejected in the murder of a judge
बिजनौर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एमपी सिंह ने जिला जजी में कार्यरत एक चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी की हत्या के मामले में आरोपी शुऐब की जमानत याचिका निरस्त कर दी है।
विज्ञापन

डीजीसी वरुण राजपूत के अनुसार तबस्सुम सलमा ने थाना कोतवाली शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका पुत्र नदीम खान जजी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। वह अविवाहित था। उसके संबंध बाल बच्चेदार महिला सायरा बानो से हो गए थे। सायरा अपने पति और बच्चों को छोड़कर सिर्फ एक बच्चे मुदस्सिर के साथ नदीम के पास आकर रहने लगी थी। मुदस्सिर 21 वर्ष हो गया था। सायरा नदीम खान पर निकाह के लिए दबाव बना रही थी। नदीम ने उसे किसी अन्य के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। मुदस्सिर भी गलत संगत में रहने लगा था।
विज्ञापन

सायरा बानो व मुदस्सिर ने नदीम खान पर कई बार हमला भी किया था। उसकी शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। सायरा व मुदस्सिर ने अन्य बदमाशों के साथ मिलकर नदीम खान को मार दिया। छह फरवरी 2021 को नदीम खान का शव नाले में पड़ा मिला था। नदीम की मां सलमा ने इस हत्याकांड में सायरा, मुदस्सिर, शुऐब व विक्की के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिला जज ने शुऐब की जमानत याचिका निरस्त कर दी है। सेशन कोर्ट इस मामले में सायरा की जमानत याचिका पहले ही निरस्त कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed