फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shriram Medical Agency's drug sample failed

श्रीराम मेडिकल एजेंसी का दवा का नमूना फेल

Thu, 22 Oct 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Shriram Medical Agency's drug sample failed
श्रीराम मेडिकल एजेंसी का दवा का नमूना फेल
विज्ञापन

बिजनौर। श्रीराम मेडिकल एजेंसी ग्राम शहबाजपुर से 30 जुलाई को संग्रहीत किया गया एल्बेंडाजोल ओरल सस्पेंसन (वेट) का नमूना राजकीय विश्लेषक उत्तर प्रदेश लखनऊ की जांच में अधोमानक निकला है।

जिला औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने मेडिकल एजेंसी के संचालक नोटिस जारी कर इस दवा के क्रय बिल और वर्तमान में शेष स्टॉक की जानकारी मांगी है। जिला औषधि निरीक्षक ने बताया कि 30 जुलाई को ग्राम शहबाजपुर स्थित श्रीराम मेडिकल एजेंसी के संचालक दिनेश कुमार के यहां से एल्बेंडाजोल ओरल सस्पेंशन (वेट), (आर-जोन सस्पेंशन), बैच नंबर-एमएसएल-198, उत्पादन तिथि-01/2020, समाप्ति तिथि-12/2021 निर्माता का नाम मैसर्स मास्कोन लाइफसाइंसेज प्राइवेट लिमिटेड, खाता खेड़ी, भगवानपुर, रुड़की (हरिद्वार) द्वारा निर्मित है। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को राजकीय विश्लेषक उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा इस नमूने को अधोमानक घोषित किया गया है। दिनेश कुमार से औषधि क्रय लाइसेंस की छाया प्रति, औषधि कहां से क्रय की गई। कहां-कहां पर बेची गई। इसके अलावा वर्तमान में इस औषधि का कितना स्टॉक शेष है। उन्होंने बताया कि इस दवा में संबंधित ड्रग्स की मात्रा बिल्कुल भी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed