{"_id":"6772ea8f87de54170c027e34","slug":"show-cause-notices-issued-to-18-gram-panchayats-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-139567-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 18 ग्राम पंचायतों को कारण बताओ नोटिस किए जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 18 ग्राम पंचायतों को कारण बताओ नोटिस किए जारी
Tue, 31 Dec 2024 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 31 Dec 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली देहात। भारी बारिश में मनरेगा का कार्य दिखाने वाली 18 ग्राम पंचायत के विरुद्ध खंड विकास अधिकारी कार्यालय द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब न देने पर कार्रवाई की बात कही गई है।
विगत 27 और 28 दिसंबर को भारी बारिश के बावजूद खंड विकास से जुड़ी कई ग्राम पंचायतों द्वारा मनरेगा कार्य होना दिखाया गया था। इसको लेकर शासन स्तर से जांच करवाई गई। 27 दिसंबर को विकासखंड कोतवाली देहात की 18 ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्य होना दर्शाया गया है। वही 28 दिसंबर को 9 ग्राम पंचायतों में मनरेगा कार्य होना दर्शाया है।
मामले की जांच के बाद खंड विकास अधिकारी कोतवाली देहात मनवीर सिंह ने संबंधित ग्राम पंचायत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। ग्राम पंचायत के पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान, रोजगार सेवक तथा महिला मेट के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नोटिस जारी किए जाने के बाद से संबंधित ग्राम पंचायत में अफरातफरी मची हुई है।