फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Show cause notice issued to the then project director

Bijnor News: तत्कालीन परियोजना निदेशक को कारण बताओ नोटिस जारी

Thu, 04 Jan 2024 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 04 Jan 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice issued to the then project director
बिजनौर, नजीबाबाद। क्षेत्र के दो फ्लाईओवर पर जीना निर्माण नहीं कराए जाने के मामले में राज्य सेतु विभाग ने तत्कालीन परियोजना निदेशक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

उप्र राज्य सेतु निगम जलालाबाद में रेलवे क्रॉसिंग संख्या-484 और रायपुर मार्ग स्थित गढ़मलपुर में रेलवे क्रॉसिंग संख्या-480 पर फ्लाईओवर का करोड़ों रुपये की लागत से निर्माण कराया था। उस दौरान सेतु निगम ने दोनों फ्लाईओवर पर सीढि़यों का निर्माण नहीं कराया था। आदर्श नगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा ने सेतु निगम के उच्चाधिकारियों को शिकायत भेजकर फ्लाईओवर पर जीना निर्माण न होने से लोगों को होने वाली परेशानी से अवगत कराया था।
विज्ञापन

शिकायत के संबंध में कार्रवाई करते हुए सेतु निगम के महाप्रबंधक (वाद परिवाद) जय किशोर ने तत्कालीन परियोजना निदेशक डीके गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उधर, डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने भी मामले में कार्रवाई के लिए सेतु निगम लखनऊ के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जीने के अभाव में सात लोग गवां चुके हैं जान
नजीबाबाद। दोनों फ्लाईओवर पर जीने के निर्माण के अभाव में रेलवे क्रॉसिंग संख्या-480 पर तीन और रेलवे क्रॉसिंग संख्या-484 पर चार लोग अब तक जान गवां चुके हैं। घायलों का रिकॉर्ड रेलवे सुरक्षा बल पर नहीं है। यह जानकारी मुरादाबाद मंडल के सहायक सुरक्षा आयुक्त कार्यालय ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed