फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shops started adorning the Ganga bathing fair, the city of tents settled

गंगा स्नान मेले में सजने लगी दुकानें, बसा तंबुओं का शहर

Fri, 04 Nov 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Shops started adorning the Ganga bathing fair, the city of tents settled
बिजनौर में विदुर कुटी के सामने लगने वाले गंगा स्नान मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए तैया? - फोटो : BIJNOR
गंगा स्नान मेले में सजने लगीं दुकानें, बसा तंबुओं का शहर
विज्ञापन

बिजनौर। गंगा किनारे तंबुओं का शहर बसकर तैयार हो चुका है, अब इंतजार है श्रद्धालुओें के पहुंचने का। वहीं मेले में दुकानें सजने लगीं हैं। झूला बनकर तैयार है। उधर, मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अबकी बार सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से भी निगरानी होगी। पुलिस ने सुरक्षा इंतजाम का खाका तैयार कर लिया है।
बृहस्पतिवार को अफसरों का अमला मेले स्थल पर डेरा डाले रहा। सीडीओ पूर्ण बोरा, एडीएम प्रशासन विनय कुमार, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएमए श्याम बहादुर शर्मा, सीओ सिटी अनिल कुमार ने सवेरे ही मेला स्थल का दौरा किया। इन्होंने व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए। कहां क्या और व्यवस्था कैसे करनी है, यह सुझाव अफसरों ने दिया।
विज्ञापन

उधर, बृहस्पतिवार शाम तक गंगा स्नान मेले में दुकानों के सजाए जाने का सिलसिला जारी रहा। झूला भी बनकर तैयार है। इस बार मेले में पांच लाख से अधिक की भीड़ उमड़ने की संभावना हैै। ऐसे में मेला क्षेत्रफल का दायरा बढ़ाते हुए 12 लाख वर्ग फुट किया गया है। मेले को सेक्टर में बांटने के साथ ही एक सेक्टर में केवल सरकारी तंबू लगाए गए हैं। कल मेले का उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइटों से जगमगाने लगा मेला
गंगा स्नान मेले में लाइट पहुंच गई है। रास्ते लाइटों से रात के समय जगमगाने लगे हैं। उम्मीद जताई जा रही है पांच नवंबर से लोग वहां पहुंचने शुरू हो जाएंगे। वहीं लोगों ने जिला पंचायत से तंबुओं की बुकिंग करानी शुरू कर दी है।

बिजनौर में विदुर कुटी के सामने लगने वाले गंगा स्नान मेले में लगने लगे झूले।

बिजनौर में विदुर कुटी के सामने लगने वाले गंगा स्नान मेले में लगने लगे झूले।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में विदुर कुटी के सामने लगने वाले गंगा स्नान मेले की तैयारी करते कर्मचारी।

बिजनौर में विदुर कुटी के सामने लगने वाले गंगा स्नान मेले की तैयारी करते कर्मचारी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed