फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shop goods thrown out, woman assaulted

Bijnor News: दुकान का सामान बाहर फेंका, महिला के साथ मारपीट

Sun, 03 Nov 2024 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Shop goods thrown out, woman assaulted
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किरतपुर। विवादित दुकान पर कब्जा करने की नियत से कुछ लोगों ने दुकान का सामान बाहर फेंक दिया। दुकान पर कब्जे का प्रयास किया। हंगामा होने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के तीन व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।
रविवार की सुबह मौहल्ला हलवाइयान स्थित होली वाले कुएं के पास विपिन अग्रवाल पुत्र चेतन स्वरूप के घर के बाहर पांच दुकान बनी हुई हैं। इनमें एक दुकान पर भरत अरोड़ा से न्यायालय नजीबाबाद में विवाद चल रहा है। रविवार को भइया दूज का त्योहार होने के कारण विपिन अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था।
विज्ञापन

शाम चार बजे भरत अरोड़ा ने कुछ लोगों के साथ दुकान पर बैठे विपिन अग्रवाल के पुत्र वरदान, चचेरे भाई विभोर के साथ मारपीट शुरू कर दी और सामान बाहर फेंकना शुरू कर दिया। शोर की आवाज सुनकर बाहर आई आरती पत्नी पंकज के साथ भी मारपीट की गई। दिन दहाड़े दुकान पर कब्जा करने का प्रयास होने से होली वाले कुएं पर हड़कम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस भरत अरोड़ा सहित तीन लोगों को पकड़ कर थाने ले गई। भरत अरोड़ा ने बताया कि उक्त दुकान उसने चार साल पहले विपिन अग्रवाल से खरीदी थी। जबकि कब्जा शुरू से विपिन अग्रवाल का रहा है। दूसरी तरफ विपिन अग्रवाल का कहना है कि उन्होंने भरत अरोड़ा से पांच लाख रुपये उधार ब्याज पर लिए थे। उन्होंने ब्याज सहित रुपये वापस कर दिए थे।

विपिन का कहना है कि भरत अरोड़ा ने उनसे धोखे से दुकान का बैनामा करा लिया था। उन्होंने बताया कि नजीबाबाद न्यायालय में बैनामा निष्क्रिय कराने का वाद चल रहा है। थाना अध्यक्ष जय भगवान सिंह का कहना की झगड़े की तहरीर मिल चुकी है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed