फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shooters won gold and bronze medals

निशानेबाजों ने जीते स्वर्ण व कांस्य पदक

Tue, 09 Mar 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Shooters won gold and bronze medals
निशानेबाजों ने जीते स्वर्ण व कांस्य पदक
विज्ञापन

चांदपुर। द हेजलमून स्कूल चांदपुर के शूटर्स ने यूपी स्टेट स्मॉल बोर एज एयर राइफल, एयर पिस्टल प्रतियोगिता में स्वर्ण व कांस्य पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाया।

नोएडा स्पोर्ट स्टेडियम सेक्टर 21 गौतमबुद्धनगर में आयोजित 43 वें यूपी स्टेट स्मॉल बोर एज एयर राइफल, एयर पिस्टल प्रतियोगिता में द हेजलमून स्कूल कें शूटर्स ने .22/50 मीटर प्रो रायफल में मान्या मित्तल ने जूनियर एवं सीनियर में कांस्य पदक, 10 मीटर राइफल जूनियर, यूथ व सीनियर में स्वर्ण पदक, रश्मि चैहान ने 22 प्रो राइफल, आईएसएफ में स्वर्ण पदक जीते। प्रत्यक्ष देशवाल, नीलाक्ष देशवाल, समीर यादव, मनु यादव, सक्षम यादव, आदित्य यादव, पुनीत कुमार, आकाश, नीतेश, अर्चित, देववंश, शिवांक देव तोमर, शबनूर, ईशान अग्रवाल, आशीष पवार, अनुभव चौधरी ने प्री नेशनल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। चयनित छात्र 23 मार्च से 06 अप्रैल तक चलने वाले 40 वें नॉर्थ जॉन शूटिंग चैंपियनशिप जयपुर में भाग लेंगे। स्कूल निदेशिका शक्ति अनिरुद्ध मित्तल ने छात्रों के स्वर्णिम भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या रुचि शर्मा ने छात्रों को इसी प्रकार निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed