फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shobha Yatra removed from Buddha Purnima

बुद्ध पूर्णिमा पर शोभायात्राएं निकालीं

Tue, 01 May 2018 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 01 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
Shobha Yatra removed from Buddha Purnima
बिजनौर में बुद्ध पूर्णिमा पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में बुद्धं शरणं गच्छामि के उद्घोष के साथ बुद्ध पूर्णिमा श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई गई। गायत्री शक्तिपीठ और धम्म-ज्योति बुद्धग्राम नांदकार में बौध अनुयाइयों ने पंचशील सिद्घांत का अनुसरण करने और भगवान गौतम बुद्ध की शिक्षाओं को व्यवहार में लाने का संकल्प लिया। 
विज्ञापन

गायत्री शक्तिपीठ पर पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ के साथ बुद्ध पूर्णिमा का आयोजन किया गया। गायत्री साधकों ने रोली अक्षत से पूजन करते हुए गौतम बुद्ध को करुणावतार बताया। उन्होंने कहा कि बुद्ध ने दूसरों के दुखों को अपना दुख समझा। नायब तहसीलदार इंद्रदेव शर्मा, शांतिकुुंज प्रतिनिधि कंवर राणा ने गौतम बुद्ध के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। गायत्री शक्तिपीठ परिसर में विवेकानंद कक्ष निर्माण का पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में कैलाश चंद्र सिंघल, बालकिशन सिंघल, कमल शर्मा, जितेंद्र सिंह, राजभटनागर, बलवीर सिंह, मधुबाला गुप्ता, हर्ष माहेश्वरी, विभा माहेश्वरी, डॉ.दीपक कुमार शामिल थे। 
विज्ञापन

उधर गांव नांदकार स्थित धम्म-ज्योति बुद्धग्राम में दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया की ओर से कार्यक्रम का शुभारंभ बुद्ध वंदना से हुआ। भंते करुणाकर ने गौतम बुद्ध के पंचशील सिद्धांत को व्यवहार में लाने की सलाह दी। प्रमोद कुमार की अध्यक्षता और चंद्रपाल सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वैशाख की पूर्णिमा को बुद्ध जयंती मनाई जाती है। कार्यक्रम में राकेश मोहन भारती, कलावती बौद्ध,  चंद्रपाल बौद्ध,  प्रमोद बौद्ध,  रामकुमार बौद्ध,  देवेंद्र कुमार, शशीबाला बौद्ध,  सुजाता बौद्ध,  विमला, मुन्नी, सरिता, शिवानी बौद्ध,  दिपिका बौद्ध,  गजना बौद्ध,  निर्देश बौद्ध, राजा बौद्ध, शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed