फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shivering in the chilly night, the temperature dropped

Bijnor News: सर्द हो रही रात में छूट रही कंपकपी, तापमान लुढ़का

Sun, 18 Dec 2022 05:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Shivering in the chilly night, the temperature dropped
बिजनौर में शनिवार की सुबह छाए घने कोहरे से गुजरते वाहन। - फोटो : BIJNOR
सर्द हो रही रात में छूूट रही कंपकंपी, तापमान लुढ़का
विज्ञापन

बिजनौर। यूं तो दिन में धूप निकलने के बाद भी ठंड बेहाल कर रही है लेकिन सर्द हो रही रातों में कंपकपी बंध जाती है। दरअसल रात का तापमान लगाकर लुढ़क रहा है। एक डिग्री की गिरावट के साथ शनिवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
शनिवार की तड़के ही से दिन का आगाज कोहरे से हुआ। करीब नौ बजे तक जिलेभर में कोहरा छाया रहा। कोहरे के चलते हाईवों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। चालकों ने लाइट जलाकर किसी तरह से धीरे धीरे वाहनों का आगे बढ़ाया। खैर, धूप निकलने के बाद करीब नौ बजे कोहरा छंट गया। दोपहर से लेकर शाम ढलने तक धूप निकली रही लेकिन ठंड को धूप भी कम नहीं कर पाई।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री दर्ज किया। दिन और रात के तापमान में भारी फर्क होने के चलते ही सुबह और शाम के वक्त ठंड लोगों को कंपकंपा रही है। सुबह और शाम के समय लोगों ने अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान में हो रहे उतार चढ़ाव की बात करें तो शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सिर्फ एक दिन में ही न्यूनतम तापमान एक डिग्री का गोता खा गया। 14 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री बना हुआ था जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री को छू रहा था। तीन दिनों में ही अचानक तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

रात के तापमान में कमी के चलते ही ठंड ज्यादा लग रही है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अभी रात का तापमान एक डिग्री तक भी पहुंच सकता है। बता दें कि पिछले दिनों चली पश्चिमी हवाओं के चलते अचानक मौसम ने करवट बदली है। हवाएं तो अब बंद हो गई लेकिन मौसम में ठंडक घोल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed