{"_id":"635d6559e5794473fd7a7bfd","slug":"shivani-wrestler-of-abhipura-honored-nazibabad-news-mrt6114022142","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट एकता कुश्ती दंगल के विजेताओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विराट एकता कुश्ती दंगल के विजेताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
अभिपुरा की शिवानी पहलवान हुई सम्मानित
नजीबाबाद। कुरैशी प्रोडक्शन की ओर से आयोजित विराट एकता कुश्ती दंगल के समापन पर प्रदेश स्तर पर नाम रोशन करने वाली पहलवान शिवानी सहित प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवानों को सम्मानित किया गया।
कुरैशी प्रोडक्शन के बैनर तले आयोजित तीन दिवसीय विराट एकता कुश्ती दंगल के समापन पर विजेता पहलवानों को सम्मानित किया गया। मुख्यअतिथि फिल्म प्रोड्यूसर वसीम कुरैशी ने समापन समारोह पर शरीर को स्वस्थ और निरोग रखने के लिए नशा प्रवृत्ति से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने विजेता पहलवानों को कुरैशी प्रोडक्शन की ओर से सम्मानित किया।
कुश्ती दंगल आयोजक एवं फिल्म प्रोड्यूसर वसीम कुरैशी ने नजीबाबाद के गांव अभिपुरा निवासी राज्य स्तरीय युवा पहलवान शिवानी को स्मृति चिह्न और नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। वसीम कुरैशी ने पहलवान शिव, आवेश कुरैशी, विक्रम, जावेद सहित प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेता पहलवानों को नगद धनराशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
पूर्व प्रधानाचार्य अब्दुल सत्तार के संचालन में आयोजित पुरस्कार वितरण में मो. असलम, अय्यूब कुरैशी, इरफान कुरैशी, हाजी शमीम अहमद, हाजी यूनुस कुरैशी, हाजी नसीम अहमद, कारी अहसान, भूरा पहलवान, अतीक कुरैशी, वसीम, फरमान, इकराम, हाजी इरफान और कमेटी में शरीफ खलीफा, जावेद पहलवान, सुलतान पहलवान, शारिक पहलवान, सुलेमान पहलवान उपस्थित रहे।