{"_id":"66c23661a2085b88c6043a35","slug":"shiv-sainiks-who-were-going-to-offer-water-in-harihar-temple-of-sambhal-were-placed-under-house-arrest-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-114228-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: संभल के हरिहर मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे शिवसैनिकों को किया नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: संभल के हरिहर मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे शिवसैनिकों को किया नजरबंद
विज्ञापन
चांदपुर के गांव तालिबपुर में शिवसेना कार्यालय पर प्रभारी निरीक्षक को ज्ञापन देते कार्यकर्ता। स्
कादरदाबाद, धामपुर और चांदपुर में रोके गए शिवसैनिक
पुलिस की इस कार्रवाई पर रोष जताते हुए शिव सैनिकों ने लगाए नारे
संवाद न्यूज एजेंसी
कादराबाद/धामपुर/ चांदपुर(बिजनौर)। संभल स्थित हरिहर मंदिर में जल चढ़ाने जाने की तैयारी कर रहे शिवसेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घरों में नजरबंद कर दिया। कादरदाबाद, धामपुर और चांदपुर में शिवसैनिक रोके गए। पुलिस की इस कार्रवाई पर रोष जताते हुए शिव सैनिकों ने हर-हर महादेव और जय शिवाजी के नारे लगाए।
कादराबाद क्षेत्र में पुलिस ने शिवसेना यूबीटी के जिलाप्रमुख चौधरी सिंह संजय राणा के गांव मुरलीवाला स्थित निवास पर पहुंची और सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को नजरबंद करते हुए संभल जाने से रोक दिया। इस मौके पर शिव सैनिक सरदार कुलदीप महेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह सिरोही, मंदिर सिंह यादव, ऋतिक राणा, आदर्श सिंह, बलराम सिंह राठी, प्रवीण सिंह, राजू, विजय यादव, पिंटू यादव, इंद्रपाल सिंह, मास्टर श्रीपाल सिंह, रामभज सिंह, दीपक सिरोही, हरपाल सिंह राणा, इंद्रजीत सिंह सरदार गुरसेवक आदि मौजूद रहे।
उधर, धामपुर में 14 से अधिक शिव सैनिकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया। इनमें मंडल प्रमुख आरके आर्य एडवोकेट, बृजमोहन प्रजापति, छोटे सैनी, कांति देवी, सुनील प्रजापति आदि शामिल रहे। मंडल प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार होने के बावजूद भी हिंदुओं को मंदिर में जल चढ़ाने से रोका जा रहा है। पुलिस हिरासत में शिव सैनिकों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
वहीं, चांदपुर में कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गांव तालिबपुर स्थित कार्यालय पर रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार बैसला को ज्ञापन देकर मंदिर पर पूजा अर्चना शुरू कराने की मांग की। इस दौरान शिवसेना युवा सेना जिला प्रमुख विकास त्यागी, भवानी सेना शिवसेना के जिला प्रमुख सोनम त्यागी, रोहित सैनी, गौरव सैनी, आशू कुमार, संदीप, सोनू, प्रिंस सैनी, आदेश त्यागी, सत्यम त्यागी, अमित कुमार, गजराज सैनी, लक्ष्मीकांत शर्मा, रितेश शर्मा आदि शामिल रहे।
कई जगह शिव सैनिकों ने प्रदर्शन किए है। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस नजर बनाए हुए है। - अंजनी कुमार चतुर्वेदी, सीओ