फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shiv Sainiks who were going to offer water in Harihar temple of Sambhal were placed under house arrest.

Bijnor News: रक्षाबंधन ... बाजार को लगा पांच करोड़ का ‘तिलक’

Sun, 18 Aug 2024 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Shiv Sainiks who were going to offer water in Harihar temple of Sambhal were placed under house arrest.
नजीबाबाद में रा​खियों की खरीददारी करती महिलाएं।
रविवार को बाजारों में मिठाई और राखियों की दुकानों पर पूरे दिन लगी रही भीड़
विज्ञापन

जिले भर में हुआ पांच करोड़ का कारोबार, खिल गए व्यापारियों के चेहरे




संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। रक्षाबंधन पर्व आज धूमधाम से मनाया जाएगा। रविवार को बाजारों में खूब रौनक नजर आई। ग्राहकों ने पूरे दिन जमकर खरीदारी की। जिलेभर करीब पांच करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। बाजारों में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने से व्यापारियों के चेहरे भी खिले हैं।


रक्षाबंधन को लेकर कई दिनों से बाजारों में तैयारियां चल रही थीं। इसे लेकर भाई और बहन तैयारियों में जुटे हैं। बाजार में भी राखियों की दुकानें सजी हुई नजर आईं। अलग-अलग तरह की राखियां बाजार में दिखाई दी। रूद्राक्ष, राम मंदिर, खाटू श्याम आदि कई तरह की राखी भाइयों की कलाई पर सजेगी।
विज्ञापन

भारी संख्या में ग्राहक खरीदारी करने बाजार पहुंचे। मिठाई और राखी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। बहनों ने अपनी पसंद के हिसाब से भाइयों के लिए राखी खरीदी। उधर, भाइयों ने भी बहनों को उपहार खरीदे। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय महामंत्री मनोज कुच्छल ने बताया कि रक्षाबंधन की तैयारी पिछले एक सप्ताह से चल रही है। जिले भर में करीब पांच करोड़ का राखी का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बिजनौर से इंग्लैंड, अमेरिका, कनाडा भेजी गईं राखियां

जिले से देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी राखियां भेजी गई हैं। जिले के डाकघरों में 5700 राखी डाक बुक की गई हैं। इनमें से इंग्लैंड, अमेरिका, कनाडा, आस्ट्रेलिया करीब 350 राखियां भेजी गई हैं। इसके अलावा कानपुर, लखनऊ, दिल्ली, बेंगलुरु, इलाहाबाद सहित अन्य शहरों में राखियों डाक से भेजी गईं हैं। उधर, देश के अलग-अलग शहरों और विदेश से आए करीब 6700 राखियों के लिफाफे जिले में वितरित किए जा चुके हैं। मुख्य डाक अधीक्षक मुकेश सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व से पहले बिजनौर से विदेश में भी राखियां गई हैं। रविवार और सोमवार के दिन भी डाकखानों में राखियों का वितरण होगा।




रोडवेज बसों के बढ़ाए फेरे, महिला यात्री करेंगी निशुल्क सफर
परिवहन निगम ने बिजनौर डिपो पर रक्षाबंधन पर्व को लेकर अधिक भीड़भाड़ वाले रूटों पर बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं। नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, मेरठ, दिल्ली, चांदपुर, मुरादाबाद मार्ग पर यात्रियों की अधिकता रहती है। वहीं 19 और 20 अगस्त को रोडवेज बसों में महिला यात्री निशुल्क सफर करेंगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व की वजह से चालक, परिचालकों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। सभी मार्गों पर भीड़ के हिसाब से बसों का संचालन होगा। यात्रियों को सफर में कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed