फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shir Vali remembered Urdu Khidmat

शायर वली बिजनौरी को पेश की खिराज-ए-अकीदत

Wed, 11 Mar 2020 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Shir Vali remembered Urdu Khidmat
नजीबाबाद में शायर वली बिजनौरी की याद में मिटिंग करते शायर। - फोटो : NAZIBABAD
शायर वली की उर्दू खिदमात को किया याद
विज्ञापन

बिजनौर, नजीबाबाद। बज्म-ए- जिगर व बज्म-ए- सुखन ने शायर वली बिजनौरी के इंतेकाल पर उर्दू अदब का बड़ा नुकसान बताया। शायरों ने उन्हें खिराज-ए-अकीदत पेश की। नगर पंचायत जलालाबाद में शायर अकरम जलालाबादी के आवास पर बज़्म-ए-जिगर की ओर से शायर वली बिजनौरी की याद में शोकसभा का आयोजन किया। मौसूफ अहमद वासिफ की अध्यक्षता व शादाब जफर शादाब के संचालन में आयोजित शोकसभा में शायर वली बिजनौरी की शायरी और उर्दू अदब की खिदमात को याद किया गया। इस अवसर पर डा.तैय्यब जमाल, मुख्तार अहमद शाद, अकरम जलालाबादी, शकील अहमद वफ़ा, सुहेल शहाब शम्सी, नौशाद अहमद शाद, सय्यद अहमद, उबैद अहमद, अब्दुल रज्जाक सलमानी ने शायर वली बिजनौरी के इंतेकाल को उर्दू अदब का बड़ा नुकसान बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed