{"_id":"5f8f32568ebc3e9bbb18d261","slug":"shikshamitra-s-fast-begins-on-non-payment-nazibabad-news-mrt5071750148","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय न मिलने पर शिक्षामित्र का अनशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय न मिलने पर शिक्षामित्र का अनशन शुरू
विज्ञापन
नजीबाबाद के बीआरसी कार्यालय पर आमरण अनशन पर बैठे शिक्षामित्र धमेंद्र तोमर।
- फोटो : NAZIBABAD
मानदेय न मिलने पर शिक्षामित्र का अनशन शुरू
बिजनौर, नजीबाबाद। प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रांतीय मंत्री धर्मेंद्र तोमर ने शिक्षा मित्रों को कई माह से मानदेय न मिलने के विरोध में आमरण अनशन शुरू किया। बीआरसी कार्यालय पर आमरण अनशन के समर्थन में शिक्षा मित्रों ने धरना दिया। शाम को मानदेय जारी होने की सूचना पर अनशन समाप्त कर दिया गया।
प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रांतीय मंत्री धर्मेंद्र तोमर के नेतृत्व में शिक्षा मित्रों ने सोमवार को बीआरसी कार्यालय पर धरना दिया था। शिक्षा मित्रों का आरोप है कि विभाग की लापरवाही से कई शिक्षा मित्रों को मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उन्हें मानसिक और आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
शिक्षामित्र संघ ने मानदेय जारी न होने पर बीआरसी कार्यालय पर आमरण अनशन शुरू किया। आमरण अनशन पर बैठे संघ के प्रांतीय मंत्री धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि जब तक शिक्षा मित्रों का मानदेय और अन्य समस्याओं का निस्तारण नहीं होता तब तक आमरण अनशन जारी रहेगा।
विज्ञापन
प्रांतीय मंत्री द्वारा आमरण अनशन शुरू किए जाने पर शिक्षा मित्र सरजू सिंह, पवन कुमार, उदयराज, संजय, सुमन, गुलिस्ता बेबी, जकिया, पूनम, नर्गिस, नीतू, रेशमा, बृजबाला, रेणू सहित अनेक शिक्षामित्रों ने धरना दिया।