फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shiites celebrated the Eid , pray for prosperity

शियाओं ने मनाई ईद, खुशहाली के लिए दुआ

Thu, 07 Jul 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 07 Jul 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Shiites celebrated the Eid , pray for prosperity
बिजनौर के मोहल्ला बुखारा स्थित मजिस्जद में ईद की नमाज अदा करते शिया मुस्लिम। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में शिया समुदाय ने बुधवार को ही ईद मनाते हुए नमाज अदा की। नमाज में मुल्क व कौम की तरक्की की दुआ की गई। बुधवार को मोहल्ला बुखारा स्थित मस्जिद में शिया समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की। हालांकि अधिकतर शियाओं  को ईद के बुधवार को होने की सूचना सुबह ही मिली।  इतने कम वक्त में भी वे तैयार होकर मस्जिद में नमाज अदा की। मौलाना इरफान हैदर ने नमाज अदा कराई। कुछ मुस्लिमों के अनुसार उन्हें ईद होने की खबर तब मिली, जब वे रोजा रखने की तैयारी कर रहे थे। मुनिया, शान       हैदर, अली सज्जाद आदि ने ईद की नमाज अदा की। उन्होंने बताया कि देश की खुशहाली और शांति के लिए दुआ की। कहा कि एक-दूसरे के गले लगकर मुबारकबाद दी। 
विज्ञापन

अपना धर्म निभाएं ः डीएम
बिजनौर  में डीएम बी चंद्रकला ने सभी जिले वासियों विशेषकर मुस्लिम बंधुओं को  ईद उल फितर की ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में उन्होंने कहा  कि पवित्र माह रमजान में गरीबों, पड़ोसियों और समाज के समस्त वर्गों के लोगों से सद्व्यवहार ,दुख दर्द में शामिल होने की इबादत की जाती है। त्यौहारों का मूल उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, मानवीय मूल्यों पर आधारित आपसी व्यवहार  को मजबूत करना है। डीएम ने राष्ट्र की खुशहाली, अखंड़ता, शांति, सुरक्षा की स्थापना में अपना धर्म निभाने की अपील की ।
विज्ञापन

चांदपुर। शिया समुदाय ने ईद-उल-फितर बुधवार को मनाया। शिया समुदाय ने मस्जिदों में बुधवार को ईद की नमाज अदा की। गांव गोयली, बास्टा, रसूलपुर नंगला, ढाकी आदि में शियाओं ने ईद मनाई। चांदपुर के महल सादात में मौलाना मोहसिन अब्बास जैदी ने नमाज अदा कराई। एक-दूसरे को ईद की मुबारकवाद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed