फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shift in old building of General Ward Women's Hospital

सामान्य वार्ड महिला अस्पताल के पुराने भवन में शिफ्ट

Thu, 23 Dec 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Shift in old building of General Ward Women's Hospital
सामान्य वार्ड महिला अस्पताल के पुराने भवन में शिफ्ट
विज्ञापन

बिजनौर। कोरोना के नए वेरिएंट को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल के सामान्य वार्ड को मरीजों से बिल्कुल खाली करा लिया है। वहां के मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। महिला अस्पताल के पुराने भवन में सामान्य वार्ड बनाया जा रहा है।
जिला अस्पताल के सामान्य वार्ड को कोविड एल टू वार्ड घोषित किया गया है। कोरोना के गंभीर मरीजों को यहीं भर्ती किया जाएगा। जिला अस्पताल में मरीजों के लिए 70 बेड आरक्षित किए गए हैं। सामान्य वार्ड में अब तक मरीजों को भर्ती किया जा रहा था, लेकिन संक्रमित और सामान्य मरीजों को एक साथ नहीं रखा जा सकता है। ऐसे में सामान्य वार्ड को महिला अस्पताल के पुराने भवन में भेजने की बात कही जा रही थी। अब संक्रमण की रफ्तार आसपास के राज्यों में बढ़ने के बाद इस पर तेजी से काम किया गया है। जिला अस्पताल के सामान्य वार्ड को अब पुराने अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

सामान्य वार्ड में आमतौर पर बच्चों व बुखार के मरीजों को भर्ती किया जाता है। बुखार अब चल नहीं रहा है और जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ न होने की वजह से बच्चे भी बहुत कम आ रहे हैं। ऐसे में सामान्य वार्ड जो मरीज भर्ती भी थे, उन्हें फिलहाल दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। सामान्य वार्ड में अब मरीजों को भर्ती नहीं किया जाएगा। कोई गंभीर कोरोना संक्रमित मिलने पर उसे कोरोना वार्ड एल टू वार्ड में भर्ती किया जाएगा। सीएमएस डॉ. अरुण कुमार पांडेय के अनुसार सामान्य वार्ड में अब मरीज भर्ती नहीं किए जाएंगे। कोविड से लड़ाई में विभाग की तैयारी पूरी है, लेकिन जनता को टीकाकरण कराकर, मास्क लगाकर व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करके खुद को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed