फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sherkot youth dies in Maharashtra

शेरकोट के युवक की महाराष्ट्र में मौत

Sun, 10 Oct 2021 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Sherkot youth dies in Maharashtra
शेरकोट के युवक की महाराष्ट्र में मौत
विज्ञापन

शेरकोट(बिजनौर)। शेरकोट से महाराष्ट्र में ब्रुश बेचने गए युवक की मौत हो गई। बताया गया कि उसका शव शुक्रवार शाम रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।
मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी आजाद खान उर्फ शब्बन ने बताया कि उसका पुत्र मोहम्मद आतिफ (24 वर्ष) लगभग एक सप्ताह पहले ब्रुश बेचने के सिलसिले में महाराष्ट्र गया था। पांच अक्तूूबर की रात आतिफ ट्रेन द्वारा इओला से मिराज जा रहा था। रास्ते में वामबोरा स्टेशन से आतिफ ने अपने पिता से फोन पर बात की थी। आतिफ ने खाना खाने के बाद फोन करने को कहा था। अगले दिन छह अक्टूबर को महाराष्ट्र जीआरपी की कॉल आजाद खान के नंबर पर आई। पुलिस ने बताया कि ट्रेन में उन्हें बैग और कुछ सामान मिला है, जो मोहम्मद आतिफ का है। आजाद खान ने किसी अनहोनी की आशंका के चलते तुरंत आतिफ के फोन नंबर पर कॉल की।
परिजनों द्वारा बार-बार कॉल किए जाने पर घंटी बजती रही। कॉल रिसीव नहीं हुई। आतिफ का पता न लगने पर उसके पिता आजाद खान छह अक्तूबर को ही महाराष्ट्र के लिए रवाना हो गए। बताया जाता है कि परिजनों द्वारा मोबाइल की लोकेशन ट्रैक करके आतिफ की गई तलाश की। जिसमें आतिफ का शव मिराज स्टेशन से कुछ किमी दूर रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला।
विज्ञापन

आतिफ के शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजन कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण करके शव को घर लाने का प्रयास कर रहे हैं। आतिफ के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ लगी है। आतिफ की मौत कैसे और किस कारण हुई, इसका अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed