{"_id":"69f6565c57b79fe9c40efac7","slug":"sherkot-residents-are-craving-for-drinking-water-bijnor-news-c-27-1-smrt1025-178529-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पेयजल को तरस रहे शेरकोटवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पेयजल को तरस रहे शेरकोटवासी
विज्ञापन
शेरकोट। मुख्य बाजार में भीषण गर्मी के बीच पेयजल की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नगर में बैंक ऑफ बड़ौदा चौराहे से लेकर अली मस्जिद चौक, स्टेट बैंक चौराहा और मछली बाजार तक करीब एक किलोमीटर लंबे बाजार क्षेत्र है। जहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में आसपास के ग्रामीण आते हैं। लेकिन बाजार में प्यास बुझाने के लिए स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नहीं है। मजबूरन लोगों को दुकानों से पानी की बोतलें खरीद प्यास बुझानी पड़ रही है।
बाजार में कुछ स्थानों पर इंडिया मार्का हैंडपंप तो लगे हैं, लेकिन इनमें से कुछ खराब पड़े हैं। कुछ में पीने योग्य स्वच्छ पानी नहीं आ रहा है। दुकानदार प्रशांत यादव का कहना है कि पालिका द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा चौराहे पर लगाया गया इंडिया मार्का हैंडपंप लंबे समय से जर्जर हालत में बंद पड़ा है। बरसात के दिनों में इसमें नालियों का गंदा पानी आने लगता है। जिससे यह पूरी तरह अनुपयोगी हो चुका है।
गौरव पांडे का कहना है कि चौराहे पर नगर के तीन प्रमुख बैंक स्थित हैं। जहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना रहता है। लेकिन पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। करीब तीन साल पहले यहां लगा ठंडे पानी का फ्रीज भी हटा दिया गया।
विज्ञापन
पप्पू यादव का कहना है कि नगर का मुख्य मार्ग होने के बावजूद यहां पेयजल की सुविधा न होना चिंता का विषय है। गर्मी में लोग प्यास से बेहाल रहते हैं। अली मस्जिद चौक पर दुकानदार शहाबुद्दीन व अतीक का कहना है कि सार्वजनिक शौचालय के पास लगा पुराना हैंडपंप गंदगी से घिरा हुआ है। उसका पानी पीने योग्य नहीं है। गर्मी के मौसम में बाजार में खरीदारी करने वाले महिलाओं और बच्चों को काफी दिक्कतें होती हैं।
मोहम्मद शाकिर, काजी शमीम, सुखनंदन रुहेला, मोहम्मद अहमद, अभय आदि का कहना है कि पालिका की ओर से पूर्व में लगे हैंडपंप जर्जर हो चुके हैं। पालिका प्रशासन को नगर के मुख्य चौराहों पर शुद्ध और शीतल पेयजल की व्यवस्था के लिए वाटर कूलर लगवाने चाहिए।
पालिका अधिकारी अधिकारी कृष्ण मुरारी का कहना है कि नगर में दस फ्रीज ठंडे पानी पीने के लिए लगाए गए हैं । जल्द ही बाजार के मुख्य चौराहों और तिराहों पर भी स्वच्छ पेयजल आपूर्ति की व्यस्था कराई जाएगी।