{"_id":"63543b025f5e99702f38f244","slug":"shastri-house-first-in-rangoli-competition-bijnor-news-mrt610736814","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगोली प्रतियोगिता में शास्त्री हाउस प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगोली प्रतियोगिता में शास्त्री हाउस प्रथम
विज्ञापन

नहटौर। माडर्न एरा पब्लिक स्कूल में दीपावली पर्व के मद्देनजर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें दीपक सज्जा, कार्ड मेकिंग व रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया। रंगोली प्रतियोगिता में शास्त्री हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में नर्सरी से यूकेजी के बच्चों ने कैंडल डेकोरेशन गतिविधियों में भाग लेते हुए सामग्री टेप, लैस, स्टोन, बिंदी व रंगीन कागज से आकर्षक मोमबत्ती बनाई। बच्चों की ओर से बनाई गई। सामग्री को देखकर स्कूल प्रशासन की ओर से बच्चों की सराहना की गई। बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कक्षा एक से दो तक के बच्चों ने रंगीन कैंडिल व कक्षा तीन से चार के बच्चों ने मिट्टी के दीपकों को सजाया। दीप सज्जाप्रतियोगिता में शरद ने प्रथम, अंशी ने द्वितीय व रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में शास्त्री हाउस ने प्रथम, भगत हाउस ने द्वितीय व आजाद हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य विकास चंद्र कंडवाल ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।