फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shastra-Shastra and Geeta-Ramayana are necessary to protect Sanatan Dharma: Sahajanand Puri

सनातन धर्म की रक्षा के लिए शास्त्र-शस्त्र और गीता-रामायण जरूरी : सहजानंद पुरी

Wed, 11 Feb 2026 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Shastra-Shastra and Geeta-Ramayana are necessary to protect Sanatan Dharma: Sahajanand Puri
स्योहारा। सहसपुर मंडल द्वारा ग्राम गेंडाजूड़ स्थित मंगल लिपि विवाह मंडप में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में महामंडलेश्वर संत सहजानंद पुरी महाराज ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए समाज को संगठित होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शास्त्र व शस्त्र के साथ रामायण और गीता का अध्ययन भी हर हिंदू परिवार के लिए आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज बहुत कम घरों में धार्मिक ग्रंथ मिलते हैं और घंटी की आवाज व वेद मंत्रों की ध्वनि भी कम सुनाई देती है। उन्होंने कहा कि अपने घर, मंदिरों, गंगा और गाय की रक्षा करनी होगी। महामंडलेश्वर ने जनसंख्या असंतुलन पर चिंता जताई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्रवाह मुकेश कुमार गुप्ता ने कहा कि एकल परिवार की जगह संगठित परिवार पर जोर देना होगा, ताकि परिवार मजबूत और समाज सशक्त बन सके।
विज्ञापन

नीरज कुमार, प्रांत प्रमुख राष्ट्र देव मेरठ ने संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने पर संघ की विचारधारा और संघर्ष पर प्रकाश डाला। पूर्व सांसद शीशराम सिंह रवि, सीपी सिंह, दुर्गा सिंह, डॉ. मनोज वर्मा, डॉ. विनीत देवरा, अनिल कुशवाहा, देशबंधु चौहान, सुरेश चंद, दिनेश शर्मा, ओमकार सिंह, नोनी त्यागी, सुशील कुमार चेयरमेन, शौवीर सिंह, डॉ. जगवीर प्रजापति, राजवीर सिंह, अमित पहलवान, शेर सिंह चौहान आदि रहे। अध्यक्षता मास्टर अशोक कुमार ने तथा संचालन वरुण कुशवाह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed