फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shamik ran towards the college after being shot

Bijnor News: सीने में गोली लगने के बाद कॉलेज की तरफ दौड़ा छात्र

Thu, 24 Nov 2022 05:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Shamik ran towards the college after being shot
बिजनौर में कृष्णा कॉलेज के बाहर गोली लगने के बाद जान बचाकर भागता छात्र और पीछे दौड़ता बदमाश (लाल घ? - फोटो : BIJNOR
गोली लगने के बाद कॉलेज की ओर दौड़ा शामिक
विज्ञापन

बिजनौर। बाइक सवारों ने गोली चलाई तो सहपाठी छात्रा ने दौड़ लगा दी। इसी बीच बीबीए के छात्र के सीने में गोली लग चुकी थी, लेकिन इसके बाद भी वह जान बचाने के लिए कॉलेज की तरफ दौड़ा। छात्र कॉलेज के अंदर घुसकर जान बचाना चाहता था, हालांकि तब तक सीने में लगी गोली अपना असर कर चुकी थी, जिससे वह कॉलेज के गेट के सामने ही गिर पड़ा। एक हमलावर भी करीब 30 कदम तक पैदल ही छात्र के पीछे दौड़ता रहा। जो कॉलेज के निकट रुका और पीछे जाकर बाइक पर सवार होकर भाग निकला।
छुट्टी होने के बाद कॉलेज से निकले छात्र शामिक ने अपनी सहपाठी के साथ पास के ही रेस्टोरेंट पर चाय आदि पी। इसके बाद दोनों ही नूरपुर की ओर पैदल चलने लगे। कॉलेज से कुछ दूरी पर ही एक फर्नीचर की दुकान के पास तक ही पहुंचे थे कि तभी पीछे से आए दो बाइक सवारों ने उन्हें रोक लिया और फायर झोंक दिया। एक गोली निशाने पर लगने के बजाए छात्र के पैरों के पास पहुंची। तभी संग चल रही छात्रा चीख पुकार मचाते हुए दौड़ पड़ी। छात्र आगे की तरफ दौड़ा, एक पेड़ की आड़ लेकर वह पीछे की तरफ भागने लगा। तब तक छात्र के सीने पर गोली लग चुकी थी, लेकिन वह इसके बाद भी यू टर्न लेकर पीछे की तरफ कॉलेज की ओर दौड़ा। उधर कुछ दूर तक एक हमलावर भी दौड़ा, लेकिन छात्र के कॉलेज के पास पहुंचते हमलावर पीछे मुड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

40 से 50 कदम दौड़ते ही कॉलेज के गेट के सामने छात्र गिर पड़ा। गोली लगने की वजह से तक काफी खून भी बह चुका था। लोगों का कहना था कि वह कॉलेज के अंदर घुसकर जान बचाना चाहता था लेकिन इससे पहले ही उसे गोली लग चुकी है, जिसने उसकी जान ले ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचेत हालत में पहुंचा अस्पताल
अचेत हालत में शामिक को अस्पताल ले जाया गया, जहां जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ सिटी अनिल कुुमार ने जांच पड़ताल की। मौके से एक सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है। आस पास के सभी थानों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। चार टीमों का गठन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए किया गया है।
वर्जन
बीबीए के छात्र को बाइक सवार युवकों ने गोली मारी है। गोली लगने से छात्र की मौत हो गई है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। चार टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।

-डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी सिटी

बिजनौर में कृष्णा कॉलेज के बाहर गोली लगने के बाद जान बचाकर भागता छात्र।

बिजनौर में कृष्णा कॉलेज के बाहर गोली लगने के बाद जान बचाकर भागता छात्र।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में कृष्णा कॉलेज के बाहर छात्र को गोली मारकर वापस लौटता बदमाश।

बिजनौर में कृष्णा कॉलेज के बाहर छात्र को गोली मारकर वापस लौटता बदमाश।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में कृष्णा कॉलेज के बाहर पैदल जाते छात्र छात्रा। (लाल घेरे में)

बिजनौर में कृष्णा कॉलेज के बाहर पैदल जाते छात्र छात्रा। (लाल घेरे में)- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में कृष्णा कॉलेज के बाहर छात्र की हत्या के बाद कस्बा झालू में तैनात पुलिस।

बिजनौर में कृष्णा कॉलेज के बाहर छात्र की हत्या के बाद कस्बा झालू में तैनात पुलिस।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर जिला अस्पताल में कृष्णा कॉलेज के बाहर छात्र की हत्या के बाद परिजनों से वार्ता करते एएसपी स

बिजनौर जिला अस्पताल में कृष्णा कॉलेज के बाहर छात्र की हत्या के बाद परिजनों से वार्ता करते एएसपी स- फोटो : BIJNOR

बिजनौर जिला अस्पताल में कृष्णा कालेज के बाहर छात्र की हत्या के बाद जमा भीड़।

बिजनौर जिला अस्पताल में कृष्णा कालेज के बाहर छात्र की हत्या के बाद जमा भीड़।- फोटो : BIJNOR

बिजनौर में छात्र की हत्या के बाद कृष्णा कालेज के बाहर पूछताछ करते सीओ अनिल कुमार।

बिजनौर में छात्र की हत्या के बाद कृष्णा कालेज के बाहर पूछताछ करते सीओ अनिल कुमार।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed