फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sexual abuse charges

निकाह का झांसा देकर युवक पर यौन शोषण करने का आरोप, पुलिस में तहरीर

Fri, 17 Jan 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sexual abuse charges
निकाह का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप
विज्ञापन

बिजनौर, शेरकोट। निकाह का झांसा देकर लगभग चार माह तक एक युवती का यौन शोषण किया। उसके बाद निकाह से इंकार कर दिया। युवती ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

नगर के एक मोहल्ला निवासी युवती ने का कहना है कि उसका नगर के ही एक मोहल्ला निवासी उसकी ही बिरादरी के युवक से लगभग छह माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने आरोप लगाया कि युवक ने इस दौरान उससे निकाह करने का भरोसा देते हुए यौन शोषण किया। आरोप है कि 11 जनवरी की शाम लगभग चार बजे आरोपी उसे फिर अपने साथ ले गया और उसके साथ यौन शोषण कर रात लगभग आठ बजे उसे उसके घर छोड़ गया। परिजनों को जानकारी हुई तो युवती के परिजन आरोपी युवक के घर जा पहुंचे। युवती के परिजनों ने आरोपी युवक से युवती के निकाह की बात की। आरोप है कि आरोपी युवक के परिजनों ने धमकाते हुए युवती के साथ अपने पुत्र का निकाह कराने से इंकार कर दिया। युवती ने थाना में तहरीर देकर आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपी युवक के घर पहुंची। मगर आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा। एसओ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed