फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Several holes caught by minister in inspection

निरीक्षण में मंत्री ने पकड़ीं कई खामियां

Sun, 28 May 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 28 May 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
 Several holes caught by minister in inspection
मैस में भरे कबाड़ को देखकर गुस्सा करतीं कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुण जोशी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में पर्यटन व महिला कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने अंबेडकर छात्रावास, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर व जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खामियां मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री शनिवार को रोडवेज के निकट स्थित अंबेडकर छात्रावास पहुंचीं। यहां उन्हें गंदगी की भरमार मिली। शौचालय से भी दुर्गंध आ रही थी। छात्रों ने उन्हें बताया कि मैस भी कई साल से बंद है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई और वहां मौजूद सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद वे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर कला पहुंचीं। यहां उन्हें एक वार्ड ब्वाय मरीजों को दवा देता मिला। केंद्र से बाकी का स्टाफ गायब था। परिसर में गंदगी की भी भरमार मिली। ग्रामवासियों ने उन्हें बताया कि केंद्र पर आए दिन यही हाल रहता है। चिकित्सक गायब रहते हैं। उन्होंने सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह को गैरहाजिर मिले स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा।
विज्ञापन


इसके बाद कैबिनेट मंत्री जिला अस्पताल पहुंचीं और महिला अस्पताल में मरीजों का हाल-चाल जाना। अस्पताल प्रशासन को जच्चा-बच्चा व मरीजों को अच्छा भोजन देने के आदेश दिए। यहां उन्हें साफ-सफाई संतोषजनक मिली। उन्होंने अस्पताल के गेट पर बैठी महिला मरीज को भर्ती करने को भी कहा। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सांसद भारतेंद्र सिंह, नगराध्यक्ष नीरज शर्मा, विनय राणा, आशीष अग्रवाल, दीपक गर्ग मोनू, दीक्षांत अग्रवाल, मानव सचदेवा समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक-सांसद करें निरीक्षण
रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि विधायक व सांसद कार्यकर्ताओं के साथ समय-समय पर विद्यालय व अस्पताल, रोडवेज, स्टेशन जैसी जगहों का निरीक्षण करें, ताकि व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा सकें। निरिक्षण के बाद विधायक सांसद उन्हें रिपोर्ट बनाकर भेजें।

 
अतिक्रमण हटवाया, नालों की सफाई
 प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी के निर्देश के बाद सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने छात्रावास के बाहर हो रहे अतिक्रमण को हटवाकर नालों की साफ-सफाई कराई। इससे वहां अतिक्रमण करने वाले लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। मंत्री ने अतिक्रमण व नालों में गंदगी देखकर भी नाराजगी जताई थी।

मैस में रखा मिला टूटा फर्नीचर व गंदगी
मंत्री रीता बहुगुणा जोशी को छात्रावास के निरीक्षण के दौरान मैस बंद मिला। उन्होंने मैस खुलवाया तो वहां टूटा फर्नीचर व गंदगी पसरी मिली। इसको देखकर वह भड़क गईं।


अधिकारियों को दिए निर्देश
मंत्री ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से कहा कि कमरे में बैठकर काम नहीं चलेगा। इसी कारण लोगों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सुबह नौ से 11 बजे तक जनसमस्याएं सुनें और उसके बाद क्षेत्र में औचक निरीक्षण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed