{"_id":"659d9084bb504d720c0912cd","slug":"seven-year-old-girl-murdered-and-body-thrown-in-drain-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-17340-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सात वर्षीय बालिका की हत्या कर नाले में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सात वर्षीय बालिका की हत्या कर नाले में फेंका शव
Tue, 09 Jan 2024 11:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 09 Jan 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
नहटौर में बच्ची की हत्या के बाद घटना स्थल पर परिजनों से जानकारी लेते एएसपी ग्रामीण रामअर्ज।
नहटौर (बिजनौर)। सोमवार को घर के बाहर से खेलते समय लापता हुई सात साल की बच्ची की हत्या कर शव नाले में फेंक दिया गया। शव पुलिस की डॉग स्वाक्वायड टीम ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्याकांड के खुलासे के लिए एसपी ने पुलिस की चार टीमों का गठन किया है।
नगर मोहल्ला छापेग्रान निवासी तहसीन अहमद की सात वर्षीय पुत्री अलशिफा सोमवार की शाम लगभग सात बजे घर के पास खेलते समय गायब हो गई थी। काफी समय के बाद तक घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं लगा। जिसके बाद परिवार वालों मंगलवार दोपहर थाने पहुंचकर कार्रवाई की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस खोजबीन में लगी। करीब पांच सौ मीटर दूर नहटौर बाईपास के पास डॉग स्क्वायड की पुलिस टीम ने नाले में बालिका का शव बरामद कर लिया। शव पर कीचड़ लगा हुआ था।
पुलिस गला घोंट कर हत्या की आशंका जता रही है। गले पर निशान भी बना हुआ मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या कर शव को वहां फेंकने की आशंका जताई है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की। एसपी ने खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया है। बताया गया कि मृतका का पिता तहसीन अहमद मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। तीन बेटियों में मृतका सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। मृतका के मोहल्ले की सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। उधर हत्यारोपी मोहल्ले का ही रहने वाला है, ऐसा अनुमान पुलिस लगा रही है। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि बालिका की हत्या की गई है। हत्याकांड के जल्द खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।