फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Seven sugar mills fined

Bijnor News: सात चीनी मिलों पर लगाया जुर्माना

Sat, 27 Dec 2025 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Seven sugar mills fined
बिजनौर। जिले में सात चीनी मिले के क्रय केंद्रों पर सहायक चीनी आयुक्त को निरीक्षण में अनियमितता मिली। इसके बाद डीएम ने इन चीनी मिलों पर एक लाख 63 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही दो तोल लिपिकों के लाइसेंस निलंबित किए गए।
विज्ञापन

सहायक चीनी आयुक्त ब्रजेश कुमार ने बताया कि इस साल 410 निरीक्षण किए गए हैं। इनमें से 16 अनियमितता पकड़ी गईं। अनियमितता मिलने पर संबंधित चीनी मिल अधिकारी, मिल तोल लिपिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 10 चीनी मिलों के विरुद्ध जमानत जब्ती के आदेश जारी किए गए हैं। निरीक्षण में क्रय केंद्र पर रजिस्टर अपूर्ण होना, गन्ना खरीद रजिस्टर न होना सहित अन्य अनियमितता मिलने पर जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

बरकातपुर चीनी मिल पर 38 हजार, बुदंकी पर 29 हजार, बिलाई पर 24 हजार, धामपुर पर 36 हजार, बिजनौर पर 12 हजार, स्योहारा पर 12 हजार, अफजलगढ़ चीनी मिल पर 12 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा बरकातपुर चीनी मिल का कांटा संख्या पांच, क्रय केंद्र नांगल द्वितीय अशुद्ध मिला। सहायक चीनी आयुक्त ब्रजेश कुमार ने कहा कि सभी चीनी मिलों को निर्देश जारी किए गए हैं। घटतौली मिलने पर चीनी मिलों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed