{"_id":"603fd6258ebc3e769e714756","slug":"seven-sc-reserved-for-eight-bdc-seats-in-nipedu-bijnor-news-mrt52818544","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींदडू़ की आठ बीडीसी सीटों में सात एससी की आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नींदडू़ की आठ बीडीसी सीटों में सात एससी की आरक्षित
विज्ञापन

नींदडू़। नींदडू़ की तीनों ग्राम पंचायतों में क्षेत्र पंचायत समिति (बीडीसी) की आठ सीटें हैं। इनमें सात सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने से अन्य वर्ग के उम्मीदवारों को झटका लगा है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार नींदडू़ खास में न केवल प्रधान का पद एससी के लिए आरक्षित हुआ है, बल्कि बीडीसी की पांच सीटें भी एससी कोटे में गई हैं। क्रमांक 77 नींदडू़-अ के तहत वार्ड संख्या एक से तीन अनुसूचित जाति महिला, क्रमांक 78 नींदडू़-आ वार्ड संख्या चार से छह, क्रमांक 79 नींदडू़-इ वार्ड संख्या सात से नौ, क्रमांक 80 नींदडू़-ई वार्ड संख्या 10 से 12 तथा क्रमांक 81 नींदडू़-उ के अंतर्गत वार्ड संख्या 13 से वार्ड संख्या 15 को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है।
नींदडू़ की पंचायत मोहम्मद अलीपुर भिक्कन में क्रमांक 82 मोहम्मद अलीपुर भिक्कन वार्ड संख्या एक से आठ अनारक्षित है, लेकिन क्रमांक 83 वाजिदपुर-अ में मोहम्मद अलीपुर भिक्कन के वार्ड संख्या 10 से 13 व वाजिदपुर के वार्ड संख्या नौ से 13 एवं क्रमांक 84 वाजिदपुर-आ वार्ड संख्या एक से आठ को अनुसूचित जातियों के लिए रिजर्व किया गया है। नींदडू की तीनों पंचायतों में मोहम्मद अलीपुर भिक्कन के केवल एक क्षेत्र को छोड़कर सभी क्षेत्र एससी के लिए आरक्षित होने से चुनाव लड़ने की तैयारी में लगे लोगों में जबरदस्त मायूसी है।