फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Seven people, including an innocent child, were injured in separate road accidents.

Bijnor News: अलग-अलग सड़क हादसों में मासूम समेत सात घायल

Fri, 22 May 2026 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Seven people, including an innocent child, were injured in separate road accidents.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नहटौर। क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में मासूम बच्चे समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में कई लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया।

मोहल्ला कस्बा निवासी मोहम्मद अफजाल बृहस्पतिवार शाम अपनी पत्नी व बच्चों को ई-रिक्शा से नूरपुर से नहटौर लेकर आ रहे थे। नगर के पास पहुंचने पर उनका बेटा अबु बकर (4) अचानक ई-रिक्शा से नीचे गिर गया और रिक्शे का पहिया उसके ऊपर से उतर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। एक अन्य हादसे में नगीना के मोहल्ला पुरानी मुंसफी निवासी शादान (25) सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन





वहीं, गांव कासमपुर लेखराज निवासी जयप्रकाश (45) बुधवार देर शाम खेत से साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी साइकिल को बाइक सवार गांव समसाबाद निवासी पितांबर (35) ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसके अलावा बुधवार रात मोहल्ला शेखान निवासी विकास गौड़ (47), गांव गिलाड़ा निवासी कपिल (27) तथा मोहल्ला ईदगाह निवासी साकिब (15) भी अलग-अलग सड़क हादसों में घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed