{"_id":"61d889835d31fe25da6c9c6d","slug":"seven-more-corona-infected-found-in-the-district-all-youths-below-35-years-bijnor-news-mrt572581621","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में सात और मिले कोरोना संक्रमित, सभी 35 साल से कम के युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में सात और मिले कोरोना संक्रमित, सभी 35 साल से कम के युवा
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में शुक्रवार को कोरोना के सात और मरीज मिले हैं। बाहर रहकर काम करने वाले जिले के सात लोग भी संक्रमित मिले हैं। आधार कार्ड पर जिले का पता होने की वजह से इन्हें भी जिले के मरीजों की संख्या में जोड़ा गया है। सभी मरीज युवा हैं और उनकी आयु 35 साल से कम है।
शुक्रवार को जिले के 13 लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से छह लोग बाहर रहकर काम करते हैं और उन्होंने वहीं पर अपनी जांच कराई थी। जिले में कोरोना के सात केस ही मिले हैं। संक्रमित मिले लोगों में बिजनौर शहर के पांच, नजीबाबाद के तीन, अल्हैपुर के चार व जलीलपुर का एक मरीज है। खास बात यह है कि संक्रमित मिले सभी मरीज युवा हैं। उनकी आयु 16 से 35 साल के बीच है। जिले में संक्रमित मिले मरीजों में से किसी में भी कोई लक्षण नहीं है और सभी स्वस्थ हैं। उन्हें घर में ही आइसोलेट किया गया है। सात मरीजों के साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है। एसीएमओ डॉ. बीएस रावत के अनुसार जिले में कोई भी मरीज भर्ती नहीं है। सभी की तबीयत सामान्य है। उनके स्वास्थ्य की पूरी निगरानी रखी जा रही है। उनके संपर्क में आए लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं।