{"_id":"5ef39a6a8ebc3e42f4415d66","slug":"seven-lakh-theft-in-a-house-in-village-rasulpur-dhaki-bijnor-news-mrt4880285148","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार सोता रहा, चोर समेट ले गए माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार सोता रहा, चोर समेट ले गए माल
विज्ञापन
हल्दौर के गांव रसूलपुर ढ़ाकी में चोरी की घटना के बाद जांच करती डॉग स्क्वायड टीम।
- फोटो : BIJNOR
परिवार सोता रहा, चोर समेट ले गए माल
हल्दौर। गांव रसूलपुर ढाकी निवासी एक व्यक्ति के मकान की दीवार फांदकर घर में घुसे चोरों ने तीन लाख रुपये की नकदी और चार लाख रुपये के गहने व अन्य सामान चुरा लिया। चोरों ने ग्राम प्रधान के घर में घुसकर चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन आहट होने पर चोर भाग निकले। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक, डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने जांच की। पीड़ित ने थाने में घटना की तहरीर दी है।
गांव रसूलपुर नवासी विजेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि मंगलवार रात वह अपने पौत्र हार्दिक कुमार के साथ घर के आंगन में सोए हुए थे। जबकि पुत्र बलराज सिंह अपने परिवार के साथ दूसरी मंजिल पर सोया हुआ था। रात्रि करीब एक बजे चोर घर की दीवार फांदकर कमरे में घुस आए। चोरों ने घर के नीचे के एक कमरे और दूसरी मंजिल पर दो कमरों में घुसकर अंदर रखे संदूकों और सेफ के ताले तोड़ डाले। तीनों कमरों से करीब दो लाख सत्तर हजार रुपये की नकदी और साढे़ तीन लाख रुपये कीमत के सोने चांदी के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। इस दौरान सभी परिजन सोए हुए थे। चोरों ने ग्राम प्रधान हरिराज सिंह के घर में घुसकर चोरी करने का प्रयास किया। इस दौरान परिजन जाग गए और उनके शोर मचाने पर चोर मौके से फरार हो गए।
गांव के सुरेश कुमार के अनुसार चोरों को मोहल्ले में घूमते देख उन्होंने शोर मचा दिया था। शोर सुनकर विजेंद्र सिंह चौधरी जाग गए। बाकी परिजनों के जागने पर उन्हें घर में चोरी होने का पता चला। उन्होंने मामले की सूचना फोन पर पुलिस को दी। बुधवार सुबह थाना प्रभारी निरीक्षक, डॉग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच दी। बिजेंद्र सिंह ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा का कहना है कि मामले का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।