{"_id":"60bd13128ebc3e7fc91e11da","slug":"seven-arrested-for-ruckus-between-two-sides-bijnor-news-mrt541581424","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में हुए बवाल के सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में हुए बवाल के सात गिरफ्तार
विज्ञापन
दो पक्षों में हुए बवाल के सात गिरफ्तार
रेहड़। गांव कल्लूवाला में दो पक्षों के विवाद में पुलिस ने नामजद 13 आरोपियों में से फरार चल रहे सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है। छह आरोपीयो को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर पुलिस बल तैनात है।
पांच दिन पूर्व गांव निवासी जगराम मंगलवार को अपने बेटे कौशल के साथ घर के समीप अपने बाग में गया था। जहां उसके यूकेलिप्टस के कुछ पौधे उखड़े पड़े थे। जब इस बारे पास में रह रहे सोनू व नूर अली से पूछा विवाद हो गया था। इसके बाद यह लोग काफी संख्या में एकत्र होकर उनके घर पहुंचे और लाठी डंडों से हमला कर दिया था। इसमें जगराम, उसकी पत्नी सुनीता, बेटा मनीष, कौशल आदि घायल हो गए। पीड़ित ने पक्ष ने चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध तहरीर सौंपी थी।
थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने बताया की विवेचना के आधार पर नौ और नाम प्रकाश में आए थे। जिनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी गई थी। रविवार को घटना में वांछित चल रहे कल्लूवाला निवासी सभी सात आरोपियों शहजाद, इदरीश, अजाहिद, नाजिम, सुहेल, नवाज तथा मोसिम आदि को कल्लूवाला सेंटर तिराहा धारा रोड से गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई है।