माता-पिता की सेवा करना सबसे पुनीत कार्य
नजीबाबाद। माता-पिता, गुरु और बुजुर्गों की सेवा करना सबसे पुनीत कार्य है। बुजुर्गों की छत्रछाया में मनुष्य का जीवन सफल हो जाता है।
शांतिकुंज जोनल कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ पर आयोजित वयोवृद्ध गायत्री परिजनों के सम्मान समारोह में यह बात व्यवस्थापक डॉ.दीपक कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि माता-पिता, गुरुजनों और बुजुर्गों की सेवा करने से मनुष्य का जीवन सफल बनता है। बुुजुर्गों के आशीर्वाद की छत्रछाया मनुष्य समस्त कष्ट कर लेती है। उन्होंने गायत्री कार्यकर्ताओं से जीवन को सफल बनाने के लिए बुजुर्गों की सेवा करने की सलाह दी। कार्यक्रम में डॉ.दीपक कुमार, परिव्राजक दिनेश चौबे ने शांतिकुंज प्रमुख डॉ.प्रणव पांडेय और शैलबाला पांडेय को गायत्री महामंत्र का पीत वस्त्र व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नीलम बरनवाल, सरोज यादव, कलावती, प्रभा राजपूत, सरला शर्मा, अवधेश गुप्ता, सत्यप्रकाश को भी सम्मानित किया गया।