{"_id":"613f8dfb8ebc3e5ad733247c","slug":"separate-form-to-be-filled-before-registration-bijnor-news-mrt5560745187","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजीकरण से पहले भरना होगा अलग फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजीकरण से पहले भरना होगा अलग फार्म
विज्ञापन
पंजीकरण से पहले भरना होगा अलग फार्म
बिजनौर। सीबीएसई ने छात्रों के अभिलेखों में होने वाली गड़बड़ी रोकने के लिए बड़ा फैसला किया है। बोर्ड ने स्कूलों को छात्र-छात्राओं से पंजीकरण से पहले एक फार्म भरवाने के लिए कहा है। छात्र के अभिभावक को फार्म में छात्र का नाम, जन्मतिथि आदि कई बिंदुओं की जानकारी देनी है। इनका मिलान बोर्ड परीक्षा का आवेदन पत्र भरते समय किया जाएगा।
बताया गया कि बोर्ड की मंशा है कि 10वीं और 12वीं की परीक्षा आवेदनपत्र भरने वाले छात्रों के समस्त रिकार्ड में कोई गलती न हो। छात्रों को परीक्षा के बाद मार्कशीट आदि में किसी भी प्रकार की गलती नहीं आए। छात्रों को गलती सही कराने के लिए फिजूल की दौड़ धूप नहीं करने पड़े। साथ ही इसके बाद छात्रों के अभिलेखों में गड़बड़ी रुकेगी। इसलिए छात्रों से रजिस्ट्रेशन के समय एक फार्म भरवाया जाने का निर्णय लिया गया है। जिले में सीबीएसई के 110 विद्यालय हैं, जिसमें कक्षा नौ से लेकर कक्षा 12 तक करीब 50 हजार छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। बोर्ड परीक्षा के बाद कतिपय छात्रों के मार्कशीट आदि अभिलेखों में गलती रह जाती थीं। बोर्ड का प्रयास है कि अब ऐसा न हो। इसके लिए छात्रों से एक फार्म भरवाया जा रहा है। स्कूलों ने अभिभावकों को फार्म भेजने शुरू कर दिए हैं।
फार्म में छात्र की जन्मतिथि, माता पिता का नाम, कक्षा, जाति, नामांकन संख्या, आधार संख्या, छात्र द्वारा लिए गए विषय, आदि जानकारी मांगी गई है। फार्म पर छात्र के अभिभावक के हस्ताक्षर अनिवार्य रूप से होंगे। बताया गया कि कक्षा दस व बारह के बोर्ड परीक्षा फार्म में छात्र द्वारा दी गई उक्त जानकारियों का मिलान फार्म में दी गई जानकारी से किया जाएगा। इससे हर प्रकार की गड़बड़ी पकड़ में आ सकेगी। साथ ही आवेदन पत्र में कोई कमी नहीं रहेगी। एमईपी स्कूल मंडावर के प्रधानाचार्य डॉ. संजीव कुमार राठी ने बताया कि यदि कोई अभिभावक स्कूल में आता है तो फार्म उसे दिया जाता है। छात्र के द्वारा भिजवाने पर अभिभावक को फोन करके फार्म मिलने की पुष्टि की जाती है।