{"_id":"60466b898ebc3ee64c6c0c91","slug":"seminar-on-women-s-day-in-kotwali-bijnor-news-mrt529013546","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली में महिला दिवस पर गोष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली में महिला दिवस पर गोष्ठी
विज्ञापन
कोतवाली में महिला दिवस पर गोष्ठी
अफजलगढ़। महिला दिवस पर कोतवाली प्रांगण में महिला गोष्ठी आयोजित हुई। सीओ ने महिलाओं को उनके अधिकारों और हेल्पलाइन नंबराें के बारे में उन्हें बताया।
गोष्ठी में महिलाओं को उनके अधिकारों तथा सुरक्षा की दृष्टि से महिला हेल्प डेस्क व हेल्प लाइन नंबरों से अवगत कराया गया। मुख्य अतिथि सीओ सुनीता दहिया और कोतवाल नरेश कुमार ने महिलाओं से अत्याचार न सहने और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की मदद लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर महिलाएं 181, 1076, 1098, 112, 108 तथा 102 नंबरों को डायल कर मदद प्राप्त कर सकती हैं। सीओ ने महिलाओं के साथ मिलकर केक काटकर खुशी का इजहार किया। चेयरपर्सन के पति सलीम अंसारी, एसएसआई अरविंद भदौरिया, एसआई केपी सिंह, महिला वैश्य समाज की अध्यक्ष पारुल अग्रवाल, मोनिका गुप्ता, शशि अग्रवाल, रश्मि माहेश्वरी, आभा गुप्ता, रुचि गुप्ता, शिल्पी माहेश्वरी आदि मौजूद रहीं।