{"_id":"5f8ddeb48ebc3e9bcd437b8f","slug":"self-protection-tips-taught-to-girl-students-bijnor-news-mrt5070094126","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं को सिखाए आत्म सुरक्षा के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं को सिखाए आत्म सुरक्षा के गुर
विज्ञापन
छात्राओं को सिखाए आत्म सुरक्षा के गुर
बिजनौर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंगली छोइया में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रचना पाल ने छात्राओं को शिक्षा स्वास्थ्य व साफ-सफाई के बारे में जानकारी दी।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय नंगली छोइया की शिक्षिका रचना कपूर ने मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मरक्षा के बारे में बताया। मुख्य अतिथि अधिनस्थ चयन सेवा आयोग की सदस्य रचना पाल ने कहा समाज में बालिकाओं को जागरूक करने के लिए उन्हें शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ना है। साथ ही छात्रों को जूडो-कराटे की शिक्षा देना आवश्यक है। इस मौके पर छात्रा तानिया, सोफिया, मुस्कान, भारती गौड़ आदि ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर गीत प्रस्तुत किए। छात्राओं ने लघु नाटिका प्रस्तुत कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूकता लाने पर जोर दिया।