{"_id":"60466fc98ebc3ed38166c63c","slug":"self-help-group-gets-respect-bijnor-news-mrt529016341","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं सहायता समूह को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं सहायता समूह को मिला सम्मान
विज्ञापन
स्वयं सहायता समूह को मिला सम्मान
बिजनौर। जिले के नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समाजोपयोगी कार्यों के लिए दिल्ली के विज्ञान भवन में एनआरएलएम राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार में एक लाख का चेक व प्रशस्ति पत्र है।
नजीबाबाद ब्लॉक के महावतपुर बिल्लौच के नारी शक्ति स्वयं सहायता समूह ने दिल्ली तक धूम मचा दी है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम्य विकास मंत्रालय की ओर से दिल्ली में समारोह आयोजित कर समूह के कार्यकलापों को बताया गया है। समूह द्वारा तैयार सुराही उत्तराखंड राज्य में सप्लाई होती हैं। समूह से 11 महिलाएं जुड़ी हैं। समूह विभिन्न काम धंधा चलाकर परिवारों का पालन पोषण कर रहा हैं। महिलाएं समूह से जुड़कर आत्म निर्भर बनी हैं।
एनआरएलएम के जिला उपायुक्त ज्ञान सिंह ने बताया कि समूह ने जिले, राज्य, व देश में विशिष्ट पहचान बनाई है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समूह को एनआरएलएम राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। पुरस्कार में एक लाख का चेक व प्रशस्ति पत्र है। पुरस्कार समूह की अध्यक्ष पूनम व कोषाध्यक्ष संगीता ने रूरल डेवलपमेंट डिपार्टमेंट की मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रदान किया है। संगीता ने बताया कि वह सम्मान पाकर खुश हैं। मंत्री दीदी ने प्रयास की सराहना की है। कहा है कि महिला आगे बढ़ें, उनके स्वावलंबी बनने से समाज की गरीबी दूर होगी।