फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Selection of ration dealer concluded under police supervision

पुलिस की निगरानी में संपन्न हुआ राशन डीलर का चुनाव

Thu, 24 Dec 2020 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Selection of ration dealer concluded under police supervision
पुलिस की निगरानी में संपन्न हुआ राशन डीलर का चुनाव
विज्ञापन

रेहड़। रेहड़ में राशन डीलर का चुनाव पुलिस की निगरानी में निर्विरोध संपन हुआ।
बृहस्पतिवार को राजकीय नवरत्न इंटर कॉलेज में राशन डीलर का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी बीडीओ अफजलगढ़ जौहरी ने बताया कि रेहड़ पंचायत से दुकान का प्रस्ताव भेजा गया था। हालांकि पंचायत में पूर्व में ही राशन की दो दुकानें संचालित हैं। शासन की गाइडलाइन के अनुसार अब राशन डीलर व्यतिगत न होकर स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित होगा। 22 दिसंबर को चुनाव अधिकारियों ने इस जानकारी गांववालों को दी थी तो ग्रामीण यह कहकर हंगामा करने लगे थे कि उन्हें पहले इस बारे में नहीं बताया गया था। आवेदन करने वाले तीन समूह में एक ही सक्रिय था। आवेदकों के विरोध को देखते हुए अधिकारियों द्वारा चुनाव स्थगित कर दिया गया था। बृहस्पतिवार को चुनाव प्रक्रिया शुरू होने पर मात्र एक आवेदन भारत आजीविका स्वयं सहायता समूह का आया। निर्धारित समय तक कोई अन्य आवेदन नहीं आने पर आवेदक समूह को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया। इस दौरान एडीओ पीपी सुरेंद्र सिंह, एडीओ आईएसबी बृजेश कुमार, इरफान अली, राजकुमार सिंह, राजीव कुमार सचिव उपस्थित रहे। सुरक्षा की दृष्टि से सीओ अफजलगढ़ सुनीता दहिया अलावा भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed