{"_id":"611412f18ebc3ef39754dcc1","slug":"selection-of-characters-for-marriage-and-kanya-sumangala-nazibabad-news-mrt55148296","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी और कन्या सुमंगला के लिए पात्रों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी और कन्या सुमंगला के लिए पात्रों का चयन
विज्ञापन

नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के 73 पात्रों का शादी अनुदान और 74 पात्रों का कन्या सुमंगला योजना के लिए चयन किया गया है। एडीओ समाज कल्याण हेमंत कुमार के निर्देशन में नजीबाबाद ब्लॉक के लिए शादी अनुदान और कन्या सुमंगला योजना के लिए वर्ष 2021-22 के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच की गई।
नजीबाबाद में 20 हजार रुपये शादी अनुदान के लिए 91 आवेदन प्राप्त हुए थे। योजना के लिए 73 आवेदन पात्र पाए गए हैं। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए ब्लॉक को 83 आवेदन मिले थे। इनमें से 74 को योजना के लिए पात्र पाया गया है। छह चरणों की योजना में जिन परिवारों में दो बच्चे हैं। उन्हें जन्म से लेकर स्नातक-डिप्लोमा पाठ्यक्रम तक 15 हजार रुपये तक का अनुदान सरकार के द्वारा दिया जाता है। दो लाख रुपये तक की वार्षिक आय होने पर कन्या के जन्म के समय दो हजार रुपये, टीकाकरण के लिए एक हजार रुपये, कक्षा एक और कक्षा छह में प्रवेश के समय दो-दो हजार रुपये, कक्षा नौ में प्रवेश के समय तीन हजार रुपये अनुदान दिया जाता है। स्नातक-डिप्लोमा पाठ्यक्रम के समय पांच हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है।