फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Seizure warrants issued to 3,000 debtors

Bijnor News: तीन हजार बकायेदारों के कुर्की वारंट जारी

Mon, 06 Nov 2023 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Seizure warrants issued to 3,000 debtors
सहकारी ग्राम विकास बैंक के 5000 खाताधारकों पर 142 करोड़ की बकाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड की जनपद की विभिन्न आठ शाखाओं में लगभग पांच हजार से ज्यादा ऐसे बकायेदार है। इन पर बैंकों का करीब 142 करोड़ 75 लाख रुपये बकाया है। बैंकों की ओर से तीन हजार बकायेदारों को कुर्की वारंटी जारी किए गए हैं। हिदायत दी है कि 14 दिन के भीतर लोन जमा न होने पर उनकी जमीन को नीलाम कर बकाया वसूली जाएगी।
उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक लिमिटेड धामपुर के शाखा प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि जनपद बिजनौर में ग्राम विकास बैंक की कुल आठ शाखाएं बिजनौर, चांदपुर, धामपुर, हल्दौर, नगीना, नजीबाबाद, नूरपुर और अफजलगढ़ में संचालित हैं। इन शाखाओं में एक-एक लाख से ज्यादा के सबसे अधिक खाताधारक 1024 नूरपुर शाखा में है। इन पर लगभग 35 करोड़ 70 लाख रुपये की बकाया है।
विज्ञापन

अफजलगढ़ में 270 पर 72 करोड़, नजीबाबाद में 576 पर 14 करोड़ 21 लाख, नगीना शाखा पर 844 खाताधारकों पर 22 करोड़ 19 लाख, हल्दौर शाखा में 470 पर 14 करोड़ 51 लाख , धामपुर में 708 पर 18 करोड़ 40 लाख , चांदपुर में 648 पर 24 करोड़ और बिजनौर शाखा पर 251 लोगों पर करीब सात करोड़ रुपये की बकाया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन





सबसे ज्यादा नूरपुर शाखा में जारी हुए नोटिस

शाखा प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि पांच हजार खाता धारकों में से तीन हजार को कुर्की नोटिस जारी किए गए हैं। सबसे ज्यादा कुर्की नोटिस नूरपुर में 733, धामपुर में 521, चांदपुर में 399, हल्दौर में 206, नगीना में 356, नजीबाबाद में 275, अफजलगढ़ में 82 बकायेदार शामिल हैं। इन पर करीब 74 करोड़ रुपये की बकाया है। सभी को वारंट तामील करा दिए गए हैं। हिदायत दी है कि यदि निर्धारित समय में बकाया जमा न होने पर उनकी चल अचल संपत्ति को नीलाम कर बकाया की वसूली होगी।




चुनाव से पहले कर्ज माफ होने की उम्मीद

खातेधारकों दिनेशकुमार, रविंद्र कुमार, भागेश कुमार का कहना है कि उनके पास बकाया जमा करने के लिए धन नहीं है। उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र और प्रदेश की सरकार उनके शत प्रतिशत कर्ज को माफ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed